फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly polls AAP Candidates List Bhavesh Katara Joins BJP After Quitting Congress Updates

गुजरात विधानसभा चुनाव: आप की 14वीं सूची में 10 उम्मीदवार; भावेश कटारा भाजपा में हुए शामिल

Thu, 10 Nov 2022 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

14वीं सूची के बाद आप ने जिन आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें सिद्धपुर, खेरालू, विसनगर, मानसा, खंभालिया, द्वारका, भावनगर पश्चिम और उधना शामिल हैं।

विज्ञापन
Gujarat Assembly polls AAP Candidates List Bhavesh Katara Joins BJP After Quitting Congress Updates
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की 14वीं सूची जारी की। पार्टी ने अब तक 174 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। अब तक आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं । राज्य में 182 सदस्यीय विधानसभा है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को कहां से मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन


14वीं सूची के बाद आप ने जिन आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें सिद्धपुर, खेरालू, विसनगर, मानसा, खंभालिया, द्वारका, भावनगर पश्चिम और उधना शामिल हैं। इससे पहले जारी उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने कुछ प्रत्याशियों को बदल दिया है। गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि शेष 93 सीटों पर दूसरे दौर में मतदान होगा।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा देने के एक दिन बाद भावेश कटारा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कटारा दाहोद जिले के झालोद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। कटारा पहले भाजपा में ही थे लेकिन 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर झालोद से चुनाव जीता था। वह उस समय राज्य के सबसे युवा विधायकों में से एक थे। वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं जिन्होंने दो दिन में त्याग पत्र दिया है। उनसे पहले मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ कांग्रेस का दामन छोड़ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारा ने कहा कि मैं बिना किसी शर्त या टिकट के वादे के फिर से भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैं पहले भाजपा के साथ था। मैं इस बार चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। मैं फिर से भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित हूं।


चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर 5 दिसंबर तक लगाई रोक
चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एक्जिट पोल के प्रसारण व प्रकाशन पर 5 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 12 नवंबर शनिवार को सुबह 8 बजे से 5 दिसंबर सोमवार शाम 5.30 बजे तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधानसभाओं के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान होना है। वहीं, गुजरात में अंतिम चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed