{"_id":"5e0193698ebc3e87f117f8cd","slug":"gujarat-amreli-the-laborer-going-to-the-farm-was-kill-by-a-lion-attack-dragged-for-one-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: खेत पर जा रहे मजदूर की शेर के हमले से मौत, एक किमी तक घसीटकर ले गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: खेत पर जा रहे मजदूर की शेर के हमले से मौत, एक किमी तक घसीटकर ले गया
Tue, 24 Dec 2019 10:16 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अमरेली में शेर ने एक मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के कदूभाई भीलाड (55) के रूप में हुई। रोज की तरह कदूभाई सुबह खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शेर ने उनपर हमला कर दिया। कदूभाई की चीखें सुनकर आस पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
इस बीच शेर उनकी गर्दन पकड़कर करीब एक किलोमीटर तक घसीटे हुए ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग चौकन्ना हो गया और मौके पर पहुंचा। वन विभाग द्वारा लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आदमखोर शेर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अब इस आदमखोर शेर को पिंजेर में रखा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अमरेली के बगसरा में एक तेंदुआ भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन