फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Amit Shah inaugurates Samau Martyr Memorial in Gandhinagar; Said this for PM Modi

गुजरात: अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया; पीएम मोदी के लिए कही यह बात

Sun, 15 Oct 2023 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Amit Shah inaugurates Samau Martyr Memorial in Gandhinagar; Said this for PM Modi
अमित शाह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'गुजरात अभियान' शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी पहलुओं में साबित किया है कि चाहे वह जी20 हो, चंद्रयान -3 या महिला आरक्षण का मामला हो, भारत अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि युवाओं को देश के इतिहास, भाषा और संस्कृति से जोड़ने के लिए पुस्तकालयों का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वे छात्रों को अपनी रुचि वाले विषयों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने के लिए पुस्तकालय जाने को प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाह यहां सामऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। यह स्मारक 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बलिदान हुए मानसा के 12 सपूतों की याद में बनाया गया है। उन्होंने एक पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। 

शाह ने कहा कि आज के युवा अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल किए बिना 35 मिनट तक गुजराती में धारा प्रवाह भाषण तक नहीं दे पाते, क्योंकि वे अपनी समृद्ध मातृभाषा से अनजान हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में मंत्री रहते हुए उन्हें जिलों में युवाओं के लिए 20 मिनट का भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया था, कोई भी बिना अंग्रेजी के शब्दों के इस्तेमाल के गुजराती में भाषण नहीं दे सका।

शाह ने कहा कि अगर मानसा में एक अच्छा पुस्तकालय नहीं होता तो शायद वह एक व्यवसायी के रूप में काम कर रहे होते। मानसा के पुस्तकालय से उन्हें अपने देश की संस्कृति, धर्म और भाषा के बारे में जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में 7,000 किताबें थीं। उन्हें वहीं पर गुजराती भाषा का विश्वकोश भागवत गो मंडल और गुजरात भाषा की ग्रामर की पुस्तकें मिलीं।

Trending Videos

कोलकाता के सियालदह में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोलकाता के सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्योहार है और शाह पहले भी उत्सव के दौरान राज्य का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री 16 अक्तूबर को सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed