फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Ahmedabad Plane Crash in India Timeline know history of Airliner Passenger Aircraft disaster news

भारत में एयरलाइन हादसों का इतिहास: अहमदाबाद में 37 साल पहले भी क्रैश हुआ था विमान, 133 की गई थी जान; टाइमलाइन

Thu, 12 Jun 2025 02:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 12 Jun 2025 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऐसा ही हादसा 1988 में भी हुआ था। तब इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से अहमदाबाद आने वाला विमान एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया था। इस घटना में 133 लोगों की जान गई थी। आइये जानते हैं भारत में यात्री विमानों के हादसे से जुड़ी घटनाओं के बारे में....
loader
Gujarat Ahmedabad Plane Crash in India Timeline know history of Airliner Passenger Aircraft disaster news
गुजरात के अहमदाबाद में 1988 में क्रैश हुआ था इंडियन एयरलाइंस का विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश होने की खबरें सामने आई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस विमान में क्रू समेत 242 यात्री सवार थे और यह यात्री विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकऑफ के दौरान विमान का संतुलन खो गया और यह मेघानी के रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे के बाद इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया। फिलहाल दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। 


अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऐसा ही हादसा 1988 में भी हुआ था। तब इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से अहमदाबाद आने वाला विमान एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया था। इस घटना में 133 लोगों की जान गई थी। आइये जानते हैं भारत में यात्री विमानों के हादसे से जुड़ी घटनाओं के बारे में....

37 साल पहले भी यात्री विमान क्रैश से दहला था अहमदाबाद

1988 इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 क्रैश


कब: 19 अक्तूबर 1988

कहां: अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब

कितने हताहत: 133 मौतें

कैसे: बोइंग 737-200 विमान ने सुबह 6.05 बजे मुंबई से उड़ान भरी। 6.20 बजे पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से कम दृश्यता के चलते मौसम की जानकारी मांगी। हालांकि, अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति नहीं मांगी और सुबह 6.53 बजे चिलोदा कोतरपुर के करीब एक पेड़ और बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया।  बताया जाता है कि कॉकपिट में मौजूद वॉयस रिकॉर्डर से सामने आया था कि विमान में दोनों पायलट कम दृश्यता के चलते रनवे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे विमान को नीचे भी उतारते जा रहे थे। जब यह विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर रह गया, तभी यह बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया और एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर क्रैश हो गया। 

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश की आई 10 तस्वीरें,देख आपके भी रोंगटे होंगे खड़े

भारत में 1938 में हुआ था पहला विमान हादसा

टाटा नेशनल एयरलाइंस हादसा

कब: 14 अगस्त 1943

कहां: लोनावला, महाराष्ट्र

कितने हताहत: 6 मौतें

कैसे: टाटा नेशनल एयरलाइंस का स्टिंसन मॉडल एक का यात्री विमान महाराष्ट्र के लोनावला स्थित पहाड़ियों से टकरा गया। यह कोलंबो से कराची की यात्रा पर था।

एलिटालिया फ्लाइट 771 क्रैश

कब: 7 जुलाई 1962

कहां: जुन्नार, महाराष्ट्र

कितने हताहत: 94 मौतें

कैसे: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से इटली के रोम जा रहा यह विमान मुंबई से करीब 84 किलोमीटर दूर गलत दिशा में भटकने के बाद एक छोटी पहाड़ी से टकरा गया। 


Ahmedabad Plane Crash: 'अहमदाबाद में दुर्घटना के दृश्य विनाशकारी हैं', हादसे पर PM कीएर स्टार्मर ने जताया दुख

जापान एयरलाइंस प्लेन क्रैश 

कब: 14 जून 1972

कहां: पालम एयरपोर्ट, हरियाणा

कितने हताहत: 85

कैसे: जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 471 हरियाणा के पालम में एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई। इस घटना में विमान में सवा 87 में से 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद तीन लोगों की भी जान चली गई। जापान और भारत की तरफ से इस घटना की अलग-अलग वजहें बताई गईं।

9. इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171 क्रैश

कब: 12 अक्तूबर 1976

कहां: मुंबई, महाराष्ट्र

कितने हताहत: 95 मौतें

कैसे: बॉम्बे (मुंबई) से मद्रास (अब चेन्नई) जा रहा बोइंग विमान उड़ान भरने के ठीक बाद ही इंजन में खराबी का शिकार हो गया। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इस दौरान प्लेन में आग भड़क गई और पायलट ने विमान का नियंत्रण खो दिया। घटना में कोई नहीं बचा।

बंगलूरू एयरपोर्ट हादसा

कब: 14 फरवरी 1990

कहां: बंगलूरू, कर्नाटक

कितने हताहत: 92 मौतें, 54 घायल

कैसे: इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से बंगलूरू जा रहा एयरबस विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पास ही मौजूद एक गोल्फ कोर्स में क्रैश हो गया। विमान में सवा 146 में से 92 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के पीछे पायलट की गलत लैंडिंग तकनीक को वजह माना गया था।

औरंगाबाद ट्रक-विमान टक्कर

कब: 26 अप्रैल 1993

कहां: औरंगाबाद, महाराष्ट्र

कितने हताहत: 55 मौतें, 63 घायल

कैसे: इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 491 औरंगाबाद से बॉम्बे के लिए रवाना हुई। यह बोइंग 737-2A8 विमान था। यह प्लेन उड़ान भरते ही एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया था। यह विमान रनवे के अंत में खड़ी लॉरी से टकरा गया था। जांच में सामने आया था कि पायलट ने टेकऑफ को लेकर गलत अनुमान लगा लिया था। 

अलायंस एयर 7412 क्रैश

कब: 17 जुलाई 2000

कहां: पटना, बिहार

कितने हताहत: 60 मौतें

कैसे: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट लैंडिंग के समय अनियंत्रित हो गई और रिहायशी इलाके में गिर गई। पायलट की गलती और तकनीकी असमर्थता इसकी वजह रही।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344

कब: 7 अगस्त 2020

कहां: कोझिकोड, केरल

कितने हताहत: 21 मौतें, 110 घायल

कैसे: दुबई से कोझिकोड आ रहा बोइंग 737-800 विमान टेबलटॉप रनवे पर भारी बारिश के बीच कलीकट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय रनवे से आगे निकल गया और दो टुकड़ों में बंट गया। विमान में 169 लोग सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed