{"_id":"62680d5280954b308e05349b","slug":"gujarat-after-the-violence-on-ramnavami-the-bulldozer-went-on-to-remove-the-encroachment-in-himmatnagar-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: रामनवमी पर हिंसा के बाद हिम्मतनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुल्डोजर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: रामनवमी पर हिंसा के बाद हिम्मतनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुल्डोजर, जानें पूरा मामला
Tue, 26 Apr 2022 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:48 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक विशाल वाघेला ने कहा, नगर निगम ने छपरिया इलाके में अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू कर दिया है, यह स्थान उस जगह के पास है, जहां रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
Himmat Nagar
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के हिम्मतनगर में निगम अधिकारियों ने अवैध ढांचों को गिराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस महीने की शुरुआत में रामनवमी पर यहां हिंसा भड़क गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि साबरकांठा के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विशाल वाघेला ने कहा, नगर निगम ने छपरिया इलाके में अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू कर दिया है, यह स्थान उस जगह के पास है, जहां रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि दस अप्रैल को छपरिया इलाके में उस समय हिंसा हुई थी, जब दो सुमदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में कुछ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन