फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 22 years old Safin hasan become youngest IPS officer in India

मां ने होटलों और शादी समारोह में बेली रोटियां, अब बेटा बना सबसे कम उम्र का आईपीएस

Mon, 16 Dec 2019 02:36 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: अमित कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Gujarat 22 years old Safin hasan become youngest IPS officer in India
सबसे युवा आईपीएस साफिन हसन - फोटो : Instagram

गुजरात के राजकोट में रहने वाले साफिन हसन आगामी 23 दिसंबर को नया इतिहास रचने जा रहे हैं। वह देश के सबसे युवा आईपीएस अधिकारी होंगे। 22 साल के हसन राजकोट में हीरा तराशने वाले एक दंपती मुस्तफा व नसीम के बेटे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वह 23 दिसंबर को जामनगर के जिला पुलिस उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे। हसन के माता-पिता हीरा तराशने का काम करते हैं, लेकिन बेटे की पढ़ाई के लिए पैसे कम पड़ने पर मां नसीम बानो रेस्तरां और शादी समारोह में रोटी बेलने का काम करने लगी। मां की मेहनत रंग लाई और बेटा सफिन हसन अब आईपीएस बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर गुजरात में बनासकांठा के पालनपुर तहसील के छोटे से गांव कणोदर में प्राथमिक शिक्षा के बाद हसन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सूरत चला गया। गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर जिला रजिस्ट्रार बनने की उपलब्धि हासिल की। मगर हसन के मन में आईपीएस बनने की ललक थी। इसके बाद हसन ने 570वीं रैंक के साथ पिछले साल आईपीएस की परीक्षा पास की।

एक इंटरव्यू में हसन ने बताया, 'मैं गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास कर जिला रजिस्ट्रार तो बन गया, लेकिन मन में अभी भी आईएएस या आईपीएस बनने की इच्छा थी। इसके बाद पिछले साल 570वीं रैंक के साथ यह परीक्षा पास की।' फिर वह गुजरात कैडर से आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद चले गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर हसन के 80 हजार फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed