{"_id":"5c2245debdec2257057f2d43","slug":"gst-2-will-bring-the-government-to-the-center-said-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया एलान, केंद्र में सरकार बनने पर लाएंगे जीएसटी-2 का प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने किया एलान, केंद्र में सरकार बनने पर लाएंगे जीएसटी-2 का प्लान
Tue, 25 Dec 2018 08:29 PM IST
शशांक गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शशांक गौर
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने केंद्र में सरकार बनने पर जीएसटी से अलग जीएसटी-2 लाने का एलान किया है। इसमें टैक्स की दो या तीन श्रेणी ही होगी और पार्टी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी इसे शामिल करेगी। कांग्रेस ने फिर दोहराया कि पेट्रोलियम और बिजली को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाए। पंजाब के वित्त मंत्री और जीएसटी काउंसिल के सदस्य मनप्रीत सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा जीएसटी को आधी-अधूरी तैयारी के साथ लागू किया गया। कई संशोधनों के बाद भी इसमें कई खामियां हैं।
विज्ञापन
भाजपा कहती है कि कांग्रेस टैक्स कम करने की कोशिश को रोकना चाहती है, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस चार उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ी है। हम चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। टैक्स का ढांचा सरल हो, राजस्व बढ़े और टैक्स की दरें तार्किक और युक्ति संगत हो। बादल ने कहा कि 18 महीने में इतने बदलाव किए गए कि सरकार भी समझने लगी है कि अब इसमें सुधार संभव नहीं है। मेरा मानना है कि नई पीढ़ी के जीएसटी-2 की ही जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि वन नेशन वन टैक्स की बात कहने के बाद भी टैक्स की सात श्रेणी हैं। उन्होंने कहा कि 18 महीनों में काउंसिल की 31 बैठक हो चुकी हैं। यानि एक महीना तो बैठक में हीं निकल गया। राजस्व का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है। अभी दो महीनों में ही ऐसा हुआ जबकि 10-12 हजार करोड़ राजस्व कम आ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस का हो सकता है जीएसटी काउंसिल का उपाध्यक्ष
जीएसटी काउंसिल का उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से संबंधित हो सकता है। पंजाब के वित्त मंत्री और काउंसिल के सदस्य मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि 18 महीनों से काउंसिल में कोई उपाध्यक्ष नहीं है। काउंसिल के अध्यक्ष अरुण जेटली ने भी उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के पास होने की बात की है। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी बात करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद उपाध्यक्ष पद पर उसका दावा और बढ़ा गया।