फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GSAT-18 launched successfully on board Ariane-5 from Kourou in French Guiana

इसरो की नई कामयाबी, GSAT-18 सफलता पूर्वक प्रक्षेपित

Thu, 06 Oct 2016 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
GSAT-18 launched successfully on board Ariane-5 from Kourou in French Guiana
- फोटो : Twitter

भारतीय उपग्रह GSAT-18 को ले जाने वाले यूरोपीय एरियन 5 रॉकेट का गुरुवार सुबह फ्रेंच गयाना से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया। हालांकि इस रॉकेट का प्रक्षेपण बुधवार को होना था लेकिन, मौसम ठीक न होने के कारण इसे गुरुवार को 24 घंटे बाद लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार दो बजे सुबह यूरोपीय एरियन 5 रॉकेट छोड़ा गया। आपको बता दें कि GSAT-18 एक टेलिकम्युनिकेशन सैटलाइट है और जिसका निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया है। इसरो के अनुसार, 48 ट्रांसपोंडर के साथ GSAT-18 देश का नवीनतम संचार उपग्रह है, जो संचार संकेतों को प्राप्त करने के साथ-साथ भेज भी सकता है।
विज्ञापन


इसका वजन 3,404 किलोग्राम है। इसरो के मुताबिक यह 15 साल तक कक्षा में काम करने में सक्षम है। इस समय इसरो के 14 संचार उपग्रह काम कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

GSAT-18 launched successfully on board Ariane-5 from Kourou in French Guiana

GSAT-18 इसरो का 20वां सैटेलाइट है जिसे यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा लॉन्च किया गया है। इस समय इसरो अपने भारी उपग्रहों को ले जाने के लिए एरियन -5 रॉकेट पर निर्भर है। हालांकि इसरो इससे निजात पाने के लिए जीएसएलवी एमके III विकसित कर रहा है। एरियनस्पेस के लिए यह इस साल आठवां लॉन्च मिशन है।

भारतीय संचार उपग्रह के अलावा एरियन-5 रॉकेट ऑस्ट्रेलियाई स्काई मस्टर द्वितीय उपग्रह को भी अपने साथ ले गया है। इसरो की इस कामयाबी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed