फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Group of 32 passengers files FIR against airline for denying them boarding for 'reporting late'

लेट कहकर एयरलाइन ने बोर्डिंग पास नहीं दिए, तो 32 पैसेंजरों के ग्रुप ने किया एफआईआर

Wed, 26 Apr 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
 Group of 32 passengers files FIR against airline for denying them boarding for 'reporting late'
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
अपनी तरह के पहले मामले में बीएमसी स्टॉफ वर्करों ने जेट एयरवेज के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि जेट एयरवेज ने दिल्ली-मुंबई फ्लाइट के लिए उनके बोर्डिंग पास को खारिज कर दिया। यह कहते हुए कि वे चेक इन काउंटर पर लेट पहुंचे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः 2500 में कर सकेंगे हवाई सफर, 128 रूटों पर होगी सस्ती यात्रा
विज्ञापन


सात परिवारों का आरोप है कि उन्होंने जीवन में पहली बार फ्लाइट की यात्रा करने के लिए पैसे बचाए थे लेकिन धोखाधड़ी और गलत तरीके से एयरलाइन के स्टॉफ ने उनके नंबर वाले पास किसी और को भी जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः उड़ते जहाज में संबंध बनाने से लेकर और क्या-क्या करते हैं पायलट, अंदर की कहानियां

टिकट खरीदने के एक महीने बाद 35 सदस्यों वाले ग्रुप के 32 लोग अपनी पहली उड़ान नहीं भर पाए। इन लोगों की शिकायत पर तारदेव पुलिस ने 24 दिसंबर 2016 को आईपीसी की धारा 406, 420, 507 और 34 में एफआईआर दर्ज किया है। 

हालांकि जेट एयरवेज ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मोबाइल फोन नेटवर्क कंपनियों से संपर्क किया है ताकि फ्लाइट पकड़ने से पहले यात्री कहां थे इसका पता किया जा सके। इसके साथ ही सीआईएसएफ से भी एयरपोर्ट का सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है। 

पुलिस की एफआईआर के मुताबिक 35 सदस्यों के ग्रुप ने 13 नवंबर को 10.45 बजे दिल्ली-मुंबई जेट फ्लाइट 9W 358 को बुक किया था। उनका दावा है कि वे 9.52 बजे पहुंच गए थे, लेकिन जेट एयरवेज का कहना है कि वे लेट पहुंचे और बोर्डिंग कार्ड को खारिज कर दिया गया। काफी बहस के बाद जेट एयरवेज स्टॉफर ने चिल्लाकर कहा कि टिकट पर RT 9.57 लिखा है। इस बीच लाइन में लगे दूसरे यात्रियों को उसी फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास दिए गए। 

बता दें कि 35 लोगों के टिकट 8 पीएनआर में बंटे हुए थे और तीन टिकटों के पहले लॉट में 'R T 9.57' लिखा हुआ था। ग्रुप लीडर जयंती राठौड़ ने इन्हीं टिकटों को काउंटर पर प्रस्तुत किया। 

राठौड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'जब हमने देखा कि लाइन में लगे बाकी लोगों को टिकट दिए जा रहे हैं, तो मैंने 10.17am बजे बाकियों में टिकट बांट दिए। इनमें से तीन लोगों को बोर्डिंग पास मिल भी गए। शायद उन्हें पता नहीं था कि वे हमारे ग्रुप के थे। हमारे ही ग्रुप के चार अन्य पैसेंजर्स को जिनके पास समान पीएनआर नंबर था, फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया।'


दूसरी ओर समन के जवाब में पुलिस को भेजे पैसेंजर मेनिफेस्ट में दिख रहा है कि 10am बजे के बाद 9 अन्य यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए गए हैं। 

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जेट स्टॉफ ने उसी फ्लाइट में उड़ान भरने के लिए ग्रुप से नए टिकट खरीदने को कहा और एक टिकट की कीमत 27,300 रुपये थी। राठौड़ ने कहा, '4 महीने पहले हमने प्रति टिकट 4800 रुपये में खरीदा था। जेट ने हमें बोर्डिंग पास नहीं दिए और अंतिम समय में टिकट खरीदने वालों को वही टिकट ऊंचे दाम पर बेचे, जिन्हें 10.20am बजे के करीब बोर्डिंग पास दिया गया। हम एयरलाइन के खिलाफ एक्शन चाहते हैं, इसलिए हमने पुलिस से संपर्क किया न कि कंज्यूमर कोर्ट से।'

32 सदस्यों वाले ग्रुप ने नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित करेंसी से शाम की फ्लाइट के 3.16 लाख में नए टिकट खरीदे। मुंबई आने के बाद राठौड़ ने पुलिस को अपनी शिकायत भेजी और एक महीने बाद यात्रियों के बयान दर्ज किए गए, एफआईआर दर्ज हुई। 

'काउंटर पर तब पहुंचे जब बंद हो चुका था'
जेट एयरवेज का कहना है कि 35 सदस्यों वाले ग्रुप के 32 यात्रियों को इसलिए पास नहीं दिया गया क्योंकि वे काउंटर पर समय से नहीं पहुंच पाए। 

एयरलाइन के प्रवक्ता का कहना है कि फ्लाइट के उड़ान भरने से 45 मिनट पहले काउंटर बंद हो चुके थे। यात्रियों को इससे पहले चेक इन काउंटर पर पहुंचना था ताकि उन्हें बोर्डिंग पास मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed