फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   spicejet to soon offer wi-fi services during flight services

फ्लाइट पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, इस एयरलाइन ने की शुरू की तैयारी

Tue, 04 Apr 2017 05:26 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 04 Apr 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
spicejet to soon offer wi-fi services during flight services
जल्द ही भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान वाई-फाई की सुविधा मिल सकती है। एविएशन सेक्टर में मौजूद दिग्गज एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए इस सेवा को शुरू करने वाली है। हालांकि इस सेवा का प्रयोग करने के लिए ग्राहकों को पैसे देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


वाई-फाई की सुविधा देने वाली पहली कंपनी बनेगी स्पाइसजेट

भारत में किसी भी कंपनी को अभी हवाई यात्रा के दौरान फोन अथवा वाई-फाई सेवा देने की अनुमति नहीं है। नागर विमानन मंत्रालय को इस संबंध में एक प्रस्ताव संचार मंत्रालय ने भेजा है, जिस पर अभी अनुमति मिलना शेष है।  
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान वाई-फाई के जरिए खेल चैनल, हॉटस्टार के जरिए मूवीज और नेटफ्लिक्स के द्वारा मनोरंजन चैनलों के प्रोग्राम देख सकेंगे। स्पाइसजेट रोजाना देश 39 जगहों पर 343 फ्लाइट्स का परिचालन करती है। कंपनी के पास इस वक्त 32 बोइंग 737 और 17 बॉम्बार्डियर विमानों का बेड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


205 विमान खरीदने का दिया है ऑर्डर

स्पाइसजेट ने अभी हाल ही में बोइंग को 205 विमानों का ऑर्डर दिया है, जो कि अभी तक देश की सबसे बड़ी डील है। यह सौदा 1.50 लाख करोड़ रुपये का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed