फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Group Captain Varun Singh wrote a letter to students of his school, he said that Its ok to be mediocre 

औसत होना बुरा नहीं: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने स्कूल के छात्रों के नाम लिखे पत्र में दिया था संदेश

Fri, 10 Dec 2021 02:34 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 02:34 AM IST
सार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने छात्रों को संबोधित एक पत्र में कहा कि अगर आप औसत दर्जे के हैं तो यह बिल्कुल भी मत समझिए कि आप इसी के लिए बने हैं। आप स्कूल में औसत हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप जीवन भर औसत ही रहेंगे।

विज्ञापन
Group Captain Varun Singh wrote a letter to students of his school, he said that Its ok to be mediocre 
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र बचे जवान ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अपनी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। उन्हें बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरुण सिंह ने तेजस विमान को उड़ाते समय तकनीकी समस्या आने के बाद भी उसे सफलतापूर्वक लैंड कराया था। इसी कारण उन्हें इस साल अगस्त महीने में शौर्य चक्र से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन


शौर्य चक्र मिलने के बाद बीते सितंबर में ही वरुण सिंह ने हरियाणा के चंडीमंदिर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणा देने वाली कई बातें लिखी थीं। इस पत्र में छात्रों के नाम संदेश में वरुण सिंह ने कहा था कि औसत दर्जे का होने में कोई भी बुराई नहीं है। सभी छात्र 90 प्रतिशत अंक नहीं ला सकते। हां, यह जरूर है कि जो ऐसा कर पाते हैं, उनकी सराहना होनी चाहिए। 
विज्ञापन


वरुण ने पत्र में छात्रों से आगे कहा कि अगर आप औसत दर्जे के हैं तो यह बिल्कुल भी मत समझिए कि आप इसी के लिए बने हैं। आप स्कूल में औसत हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप जीवन भर औसत ही रहेंगे। आप अपने मन की सुनिए कि आप क्या करना चाहते हैं। यह कला, संगीत, साहित्य या ग्राफिक डिजाइन कुछ भी हो सकता है। आप जो भी करिए उसे बेहतर ढंग से करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को बताया कि वह स्वयं भी एक औसत छात्र ही थे और बहुत मशक्कत से उन्हें 12वीं में प्रथम श्रेणी के अंक मिले थे। उन्हें एविएशन का क्षेत्र पसंद था और आज एक ऐसा समय आया है, जब उन्हें राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। वरुण सिंह ने यह पत्र 18 सितंबर 2021 को लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed