फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Groom got lemon amid Soaring prices as gift In Rajkot wedding

तोहफे में नींबू: गुजरात में हुई शादी में दूल्हे को मिला अजीब उपहार, मेहमान बोले- इसकी जरूरत पड़ेगी

Sun, 17 Apr 2022 09:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

मामला राजकोट के धोराजी शहर का है। यहां शादी में आए सभी लोगों ने दूल्हे को उपहार में नींबू ही दिए। शादी में शामिल हुए एक व्यक्ति दिनेश ने बताया कि, इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
Groom got lemon amid Soaring prices as gift In Rajkot wedding
दूल्हे को उपहार में मिले नींबू - फोटो : ANI

विस्तार

आमतौर पर शादी के वक्त दूल्हा-दुल्हन को ऐसा तोहफा दिया जाता है, जो आगे उनके काम आए। या फिर, कुछ ऐसा उपहार दिया जाता है, जो बुरे वक्त में उनकी जरूरत पूरा कर सके, लेकिन गुजरात की एक शादी में वक्त की जरूरत के हिसाब से सटीक तोहफा दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, राजकोट से एक अजीब सा मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दूल्हे को उपहार में नींबू दिए गए हैं। बढ़ते दामों के बीच दूल्हे को नींबू उपहार में देने की चर्चा अब हर ओर हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह मामला राजकोट के धोराजी शहर का है। यहां शादी में आए सभी लोगों ने दूल्हे को उपहार में नींबू ही दिए। 
विज्ञापन


नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है
शादी में शामिल हुए एक व्यक्ति दिनेश ने बताया कि, इस समय राज्य और देश में नींबू की कीमतें बढ़ गई हैं। इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए मैंने नींबू भेंट किए हैं। इस अनोखे उपहार की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसमें दो पैकेट में कुछ नींबू रखे दिखाए दे रहे हैं और लोग दूल्हे को तोहफे में दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते दामों के बीच सामने आ रहीं कई घटनाएं 
बढ़ते तापमान और उच्च मांग के कारण नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। कई स्थानों से नींबू की चोरी का मामला सामने आ चुका है, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी नींबू को लेकर कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। महंगाई का आलम यह हो रहा है कि, लोग नींबू खरीदने से परहेज करने लगे हैं। 


200 से 250 रुपये किलो मिल रहा नींबू 
नींबू के बढ़ते दामों का असर यह हो रहा है कि, इसकी कीमतें थोक बाजार में 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। फुटकर में 10 से 15 रुपये का नींबू मिल रहा है। जबकि, एक महीने पहले इसकी कीमत 60 रुपये किलो तक ही थी। जबकि, 2020 में यही नींबू 15 से 20 रुपये किलो तक बिका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed