फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Grant full consular access to Kulbhushan Jadhav at the earliest: India to Pakistan

हरकत में आया पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद देने का काम शुरू

Fri, 26 Jul 2019 04:46 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 26 Jul 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
Grant full consular access to Kulbhushan Jadhav at the earliest: India to Pakistan
संयुक्त राष्ट्र न्यायालय के फैसले के बाद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने को लेकर पाकिस्तान हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह इस दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने पत्रकारों को बताया कि जाधव को काउंसलर एक्सेस दी जाएगी। इस पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फैसल ने कश्मीर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की इच्छा का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने फौरन ट्रंप के प्रस्ताव को फौरन खारिज कर दिया था और कश्मीर विवाद को द्विपक्षीय मसला बताया था। इसके अलावा, करतापुर गलियारे पर अगली बैठक को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि यह जल्द ही आयोजित होगी। 
 

भारत ने पाक से कहा- जाधव को तुरंत राजनयिक संपर्क मुहैया कराया जाए

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से कहा कि कुलभूषण जाधव के मामले में पिछले हफ्ते आए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए वह यथाशीघ्र उन्हें राजनयिक संपर्क प्रदान कराये। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में है।  भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को जासूसी एवं आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत ने हेग (नीदरलैंड) स्थित आईसीजे का रूख किया था। 

आईसीजे ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और सजा पर प्रभावी पुनर्विचार करने तथा बिना किसी देरी के उन्हें दूतावास से संपर्क की इजाजत देने को कहा था। 

कुमार ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘इस मुद्दे पर आईसीजे का जो फैसला हुआ था, वह हमारे पक्ष में हुआ था। हम अपेक्षा करते हैं कि जाधव को पूर्ण ‘काउंसलर एक्ससेस’ (दूतावास संपर्क) मिले और जल्द मिले। यह आईसीजे के फैसले के अंतर्गत और वियना कंवेंशन के अंतर्गत मिले।’


उन्होंने कहा, ‘हम पाक से संपर्क में हैं। उनसे इस मामले में कूटनीतिक माध्यम से बातचीत चल रही है।’  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने अपनी मांगों से पाकिस्तान को अवगत करा दिया है। 

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘क्या चर्चा चल रही है उसके ब्यौरे में नहीं जाएंगे।’ आईसीजे ने भारत के इस रूख को बरकरार रखा था कि पाकिस्तान ने इस मामले में वियना कंवेंशन का उल्लंघन किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed