{"_id":"57bab25d4f1c1bf654d4f7ec","slug":"govt-will-banned-up-to-3-lakh-cash-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाएगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाएगी सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला धन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक और सख्त कदम उठाने वाली है। तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर सरकार जल्द ही रोक लगा सकती है। काला धन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम के सुझाव के अनुसार ही सरकार इस नियम को लागू कर सकती है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सरकार जल्द ही इस व्यवस्था को लागू कर सकती है जिसमें तीन लाख से ज्यादा की नकदी के लेनदेन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार एसआईटी की एक और सलाह पर भी अमल कर सकती है जिसमें 15 लाख रुपये से ज्यादा नकदी रखने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हालांकि सरकार के इस प्रस्ताव का तमाम औद्योगिक संगठन विरोध कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि डर इस बात का है कहीं इससे टैक्स अधिकारियों की प्रताड़ना का शिकार न होना पड़ जाए।
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि तीन लाख तक की ट्रांजेक्शन में डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ड्राफ्ट आदि के जरिए ही हो जिससे इस लेनदेन पर आसानी से निगाह रखी जा सके। अधिकारियों ने ऐसे कई मामले पकड़े हैं जिनमें कार, आभूषण और अन्य सामानों की खरीद में अनियमितता की बात सामने आई है।
वित्त मंत्रालय अवैध धन की रोकथाम के लिए प्लास्टिक मनी को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना चाहता है। इसलिए उसने हाल ही में इसमें सरकारी सेवाओं में ट्रांजेक्शन टैक्स भी हटा दिया है।