फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt remains prepared to ensure security of its citizen and its territory, says MEA

डोकलामः चीन की धमकी से भारत बेपरवाह, कहा- कूटनीतिक रास्ते से ही निकलेगा हल

Sat, 05 Aug 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 05 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
 Govt remains prepared to ensure security of its citizen and its territory, says MEA
गोपाल बागले - फोटो : ANI

डोकलाम विवाद पर सब्र की सीमा खत्म होने संबंधी चीन की नई धमकी से बेपरवाह भारत ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर अपने पुराने स्टैंड से पीछे नहीं हटने वाला। भारत ने शुक्रवार को चीन की नई धमकी को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान युद्ध से नहीं कूटनीतिक रास्ते से ही निकलेगा।

विज्ञापन


चीन के डोकलाम क्षेत्र से भारत की ओर से सेना घटाने और रुख में नरमी लाने संबंधी दावे के जवाब में भारत ने यह भी कि इस मुद्दे पर हमारी स्थिति और हमारे रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है। गौरतलब है कि चीन ने भारत को भ्रम से बाहर आने की धमकी देते हुए कहा है कि उसने अब तक इस विवाद पर सद्भावना का रास्ता अपनाया है, मगर संयम की भी सीमा होती है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि भारत ने बार बार विवाद के हल के लिए कूटनीतिक रास्ता अख्तियार करने की बात कही है। हम अब भी अपने रुख पर कायम हैं। युद्ध से समस्या का समाधान नहीं निकलने वाला। इसके साथ ही प्रवक्ता ने चीन को भारत की ओर से एक साथ सेना हटाने और फिर कूटनीतिक बातचीत शुरू करने संबंधी प्रस्ताव की भी याद दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चीन के डोकलाम से भारत की ओर से सेना की संख्या को 400 से घटा कर 40 करने संबंधी दावे के जवाब में कहा कि इस विवाद में किसी भी पक्ष में हमारी स्थिति और हमारे रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है। गुरुवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विवाद का हल निकालने के लिए कूटनीतिक चैनल के जरिए बातचीत जारी है और भारत को इस विवाद के द्विपक्षीय साझा हल निकलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed