फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt directive to offer 60 pc flight seats without additional charges put on hold

हवाई सफर करने वाले यात्रियों को झटका: एयरलाइन्स के विरोध के बाद पीछे हटी सरकार, 60% सीट फ्री नियम पर लगी रोक

Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
सार

मंत्रालय ने कहा कि, इस मुद्दे की पूरी जांच और आकलन होने तक 60 फ़ीसदी सीटें मुफ्त देने का नियम लागू नहीं किया जाएगा। इसे फिलहाल स्थगित रखा जाएगा।

 

विज्ञापन
Govt directive to offer 60 pc flight seats without additional charges put on hold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

केंद्र सरकार ने फ्लाइट यात्रियों को राहत देने के लिए गया फैसला फिलहाल टाल दिया है। सरकार ने हर उड़ान में कम से कम 60 फीसदी सीटें मुफ्त देने के आदेश को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया है। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रायल ने कहा है कि, यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं को जारी रखा जाएगा। इसमें सीट अलॉटमेंट में पारदर्शिता,एक ही पीएनआर पर यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था, संगीत वाद्ययंत्र, खेल सामान और पालतू जानवरों के परिवहन से जुड़े नियमों का पालन और सभी शुल्कों की स्पष्ट जानकारी देना शामिल है।

विज्ञापन

दरअसल, पहले सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों से कहा था वे अपनी हर फ्लाइट में 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएं, ताकि यात्रियों को महंगी टिकटों से राहत मिल सके। हालांकि, इस फैसले का एयरलाइंस और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इससे उनकी लागत बढ़ेगी और किराया तय करने की व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है, इस नियम के प्रभाव का पूरी तरह आकलन होने तक इसे लागू नहीं किया जाएगा। यानी फिलहाल यात्रियों को सीट चुनने के लिए पहले की तरह ही अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

एयरलाइन कम्पनियों ने जताई थी आपत्ति

सरकार के इस फैसले के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) के माध्यम से 20 मार्च को नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई थी। कंपनियों का कहना है कि, बड़ी संख्या में सीटें मुफ्त करने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें टिकट के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Income Tax: करदाताओं को राहत, विभाग ने एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ लॉन्च की नई वेबसाइट, जानिए क्या फायदा

एयरलाइंस के अनुसार, सीट सिलेक्शन चार्ज उनकी आय का एक अहम हिस्सा है, जिससे वे कई संचालन संबंधी खर्च पूरे करती हैं। ऐसे में इस आय में कमी आने पर टिकट महंगे होने की आशंका है। देश के एयरपोर्ट्स पर हर दिन पांच लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में यह नियम लागू होने पर आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि उन्हें सीट चुनने के लिए अलग से भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed