फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Govt and private companies have to register to enroll on employment website

बेरोजगार युवाओं के लिए यूपी से बड़ी खुशखबरी, जरा 'क्लिक' तो कीजिए

Sat, 21 May 2016 11:33 AM IST
धर्मेंद्र त्यागी/ अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी/ अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 21 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Govt and private companies have to register to enroll on employment  website
आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष

पैसों की तंगी झेल रहे बेरोजगारों को जॉब तलाशने में धन का व्यय करना बहुत मुश्किल भरा होता है। लेकिन ये दोहरी मार बेरोजगारों पर अब नहीं पड़ेगी। नौकरी के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सेवायोजन विभाग के वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in/ पर क्लिक करते ही सरकारी, गैर सरकारी नौकरियों की रिक्तियां सामने होंगी।

विज्ञापन


श्रम विभाग ने सरकारी विभागों और निजी कंपनियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें कंपनी का नाम, मुख्यालय का नाम, कार्य क्षेत्र, जॉब की संख्या, पद, योग्यता, वेतन जैसी तमाम सूचनाएं देनी होंगी। इसके अलावा कंपनी के निदेशक समेत उच्चाधिकारियों के फोन नंबर, ईमेल आईडी और नाम भी दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन


पंजीकरण होते ही कंपनी के आधिकारिक व्यक्ति को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। श्रम विभाग की प्रमुख सचिव डा. अनीता भटनागर जैन के निर्देश पर डीएम पंकज कुमार ने समस्त नियोजकों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। पंजीकृत बेरोजगार ही इसका लाभ ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सारी नौकरियां एक वेबसाइट तले

Govt and private companies have to register to enroll on employment  website
नौकरियों की भरमार - फोटो : Sevayojan website
ये रहेंगे विभाग 
शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, सैन्य, बैंक, आयकर कर, वाणिज्य कर, नगर निगम, एडीए, जलकल विभाग, आपूर्ति समेत राज्य और केंद्र सरकार के विभाग शामिल होंगे। अनुमान है कि आगरा में 250 से अधिक सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।
 
25 कर्मचारी वाली निजी कंपनियां
कारखाना या कंपनी में 25 या इससे अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसी सभी निजी कंपनियों और उद्योगों को इसमें पंजीकरण कराना होगा। इसमें जूता उद्योग, मार्बल, होटल एंड रेस्टोरेंट, कोल्ड स्टोर, मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल होंगी।   

साइट खोलते ही शो होगी जॉब
वेबसाइट खोलने पर सरकारी और गैर सरकारी दो ऑप्शन होंगे। दोनों ही क्षेत्रों में पंजीकृत विभाग और कंपनियों की जॉब सामने नजर आएंगी। मनपसंद नौकरी पर आवेदक अप्लाई कर सकेगा। साक्षात्कार जैसी जानकारी उसे इसी साइट पर मिलेगी। 

'बेरोजगारों के लिए यह क्रांतिकारी पहल है। अब सभी विभागों और पंजीकृत प्राइवेट कंपनियों की रिक्तियां वेबसाइट पर होंगी। नौकरी की खोज करने में होने वाला खर्च भी बचेगा।'
-रमाशंकर, सहायक निदेशक सेवायोजन, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed