{"_id":"5f66733d6995c1126e26de60","slug":"governor-said-after-arrest-of-al-qaeda-terrorists-west-bengal-has-become-the-base-of-illegal-bomb-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर राज्यपाल बोले, अवैध बम बनाने का अड्डा बन गया है पश्चिम बंगाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर राज्यपाल बोले, अवैध बम बनाने का अड्डा बन गया है पश्चिम बंगाल
Sun, 20 Sep 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकायदा के गिरफ्तार नौ आतंकियों में से छह पश्चिम बंगाल से हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कई ट्वीट में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राज्य अवैध रूप से बम बनाने का अड्डा बन गया है। कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। राज्य प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता।
विज्ञापन
वहीं, राज्य में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य की खुफिया एजेंसियों की नाकामी का आरोप लगाया। तृणमूल ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा है कि आतंकियों की गिरफ्तारी राज्य प्रशासन की नाकामी नहीं कही जा सकती है। विपक्ष जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सियासत तेज: कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- राज्य पुलिस की नाकामी
इससे पहले राज्यपाल ने कहा, पुलिस राजनीतिक कामो को अंजाम देने और विपक्ष से भिड़ने में व्यस्त है। कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति के लिए राज्य पुलिस अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। डीजीपी का हकीकत से मुंह मोड़ना चिंता का विषय है। उनका शुतुरमुर्गी रवैया बेहद परेशान करने वाला है। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, छह लोगों की मुर्शिदाबाद से गिरफ्तारी राज्य पुलिस की खुफिया नाकामी दर्शाती है।
विज्ञापन
पुलिस तृणमूल नेताओं के कामों में व्यस्त है। इससे यह सवाल भी उठता है कि क्या राज्य प्रशासन आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम करने में सक्षम है? पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी ने कहा, इससे पहले राज्य में बड़ी संख्या में जमात कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई थी। इससे मुर्शिदाबाद बदनाम होता है।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा- तुष्टीकरण की हो रही राजनीति
भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा, राज्य तुष्टीकरण की राजनीति और गंदी सांप्रदायिक राजनीति का शिकार हो रहा है। राज्य में अपने ठिकाने स्थापित करने वाले आतंकी मॉड्यूलों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए था। तृणमूल सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती है। इन आरोपों पर तृणमूल सांसद सौगत राय ने कहा, आतंकी सीमापार से इस ओर आए, जिसकी देखरेख केंद्रीय बल करते हैं। सीमा सुरक्षा बलों को और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रही हैं।
आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है केरल: भाजपा
वहीं, केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंदरन ने शनिवार को कहा कि राज्य का आतंकरोधी दस्ता गहरी नींद में है। सरकारें भी इस आतंकी खतरे से निपटने में विफल रही हैं। ऐसा लगता है कि आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह है। पता चला है कि पुलिस में एक व्हाट्सएप ग्रुप था जो आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों की मदद करता था। एक पुलिस अधिकारी जिसे ई-मेल लीक करने के आरोप में निलंबित किया गया था। उसे राज्य सरकार ने बहाल कर दिया। यह हैरान करने वाले खुलासे हैं।