फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Jagdeep Dhankar said: Bengal police and administration should be politically neutral

बंगाल पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिए: जगदीप धनखड़

Tue, 10 Nov 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Governor Jagdeep Dhankar said: Bengal police and administration should be politically neutral
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मार्ग से हटना गंभीर परिणामों का संकेत है।

विज्ञापन


राज्यपाल कहा-  आप भले ही कितने ही ऊंचे पद पर क्यों न हो, कानून आप से भी ऊपर है
वर्तमान में दार्जिलिंग में मौजूद धनखड़ ने ट्वीट में कहा कि राजनीतिक रूप से प्रेरित लोक सेवकों पर उनकी चेतावनी आंशिक रूप से ही असरदार रही है, क्योंकि कुछ अब भी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं और वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसे ‘गलत आचरण’ उनके करियर के हिसाब से गंभीर एवं आपराधिक परिणाम होते हैं। राज्यपाल ने लोक सेवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक झुकाव ‘अवैध एवं आपराधिक रूप से गलत’ है।
विज्ञापन


लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता के गलियारे से अवैध घुसपैठयों को बाहर निकालने का यही सही समय है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राजनीतिक रूप से प्रेरित जनसेवकों पर मेरे अलर्ट आंशिक रूप से ही असरकारी रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि आप भले ही कितने ही ऊंचे क्यों न हो, कानून आप से भी ऊपर होता है। इसलिए तौर-तरीके बदल लीजिए। धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अक्तूबर में लिखे पत्र में यह सुनिश्चित करने के लिए सत्ता के गलियारों से गैर सरकारी तत्वों को हटाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि राज्य के सुरक्षा सलाहकार और प्रधान सलाहकार (आंतरिक सुरक्षा) संवैधानिक रूप से संगठित पुलिस ढांचे पर मनमर्जी न करें और पुलिस महानिदेशक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को अपनी इशारे पर न नचाएं और कहीं ऐसा न हो कि वे महत्वहीन हो जाएं। राज्य सरकार ने सेवानिवृत आईपीएस अधिकारियों सुरजीत कार पुरकायस्थ को सुरक्षा सलाहकार और रीना मित्रा को प्रधान सलाहकार (सुरक्षा) नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed