{"_id":"5fefa2d08ebc3e3d41437ab8","slug":"government-will-give-compensation-to-the-central-personnel-if-they-are-disabled-during-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार देश की सेवा के दौरान दिव्यांग होने पर केंद्रीय कर्मियों को देगी मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार देश की सेवा के दौरान दिव्यांग होने पर केंद्रीय कर्मियों को देगी मुआवजा
Sat, 02 Jan 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार अपने उन सभी कर्मचारियों को मुआवजा देगी, जो सेवा के दौरान दिव्यांग हुए हैं। साथ ही दिव्यांग होने के बावजूद ऐसे कर्मियों की नौकरी भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ के कर्मियों को बड़ी राहत
सरकार के इस फैसले से सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सैन्य पुलिस बल के कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो मुश्किल हालातों में सेवा देते हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2009 के एक आदेश में उन सरकार कर्मचारियों को यह मुआवजा नहीं दिया जाता था, जो एक जनवरी, 2004 या इसके बाद नियुक्त किए गए थे और राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में आते हैं। हालांकि, अब नए आदेश से राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में आने के साथ-साथ ऐसे कर्मचारियों को मुआवजा भी मिलेगा।
विज्ञापन