फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government will compensate farmers loss said PM Modi

मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, एमएसपी सुनिश्चित करने के लिए नई खरीद नीति को दी मंजूरी

Wed, 12 Sep 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
government will compensate farmers loss said PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। मंत्रिमंडल ने किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिये नई खरीद नीति को मंजूरी दी है। देश के किसानों के लिए सरकार का ये फैसला लोकसभा चुनावों से पहले आया है। इसके तहत अगर बाजार में सरकार द्वारा निर्धारित दाम से भी ज्यादा गिरावट आती है तो भी  किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

विज्ञापन


नई खरीद नीति की घोषणा पीएम मोदी जुलाई में ही कर चुके हैं। इससे पहले ही सरकार ने 22 फसलों पर एमएसपी बढ़ा दिया था। यह नई नीति खेती करने वाले किसानों को कर्ज मुक्ति में भी मदद करेगी। इस नीति के तहत फसल सरकार द्वारा खरीदी जाएगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे सरकार पर 40,000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा और खरीफ की फसल के सीजन ये यह नीति लागू होगी। इसके अलावा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने इथेनौल का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। तेल मार्केटिंग कंपनियां अब शुगर मिल से इथेनौल 52 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद सकती हैं जो कि पहले 47.5 रुपये प्रति लीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed