{"_id":"61a764d154a072267469da49","slug":"government-tells-rajya-sabha-that-decrease-in-number-of-terrorist-incidents-in-jammu-kashmir-after-abrogation-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में बोली सरकार: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में आई गिरावट, 370 हटाए जाने के बाद बदले हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में बोली सरकार: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में आई गिरावट, 370 हटाए जाने के बाद बदले हालात
Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM IST
सार
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सरकार ने कहा कि इस फैसले के बाद यहां आतंकी घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद यहां आतंकी हमलों में खासी कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इस कदम का असर आतंकवादियों के साथ-साथ घुसपैठ की कोशिशों पर भी पड़ा है और इनमें भी गिरावट देखी गई है, जो कि प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उच्च सदन में कहा कि 16 अप्रैल 2017 से चार अगस्त 2019 तक जम्मू कश्मीर में कुल 843 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें 86 आम नागरिकों और 78 सुरक्षाकर्मियों की जान गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 370 हटाए जाने के बाद पांच अगस्त 2019 से 22 नवंबर 2021 तक कुल 841 दिनों में जम्मू कश्मीर में कुल 496 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें 79 आम नागरिकों और 45 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।
राय ने बताया कि अगस्त 2014 से अगस्त 2019 के बीच जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने 177 आम नागरिकों और 178 सैन्य कर्मियों की जान ले ली थी। अगस्त 2019 के बाद से 21 नवंबर 2021 तक आतंकियों ने 87 आम नागरिकों और 46 जवानों की हत्या कर दी। कुल आंकड़े बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।