{"_id":"5ae111c44f1c1b76098b675c","slug":"government-sent-notice-back-to-cambridge-analytics-and-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंब्रिज एनालिटिका व फेसबुक को सरकार ने फिर भेजा नोटिस, 10 मई तक देना होगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैंब्रिज एनालिटिका व फेसबुक को सरकार ने फिर भेजा नोटिस, 10 मई तक देना होगा जवाब
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
कैंब्रिज एनालिटिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने फेसबुक से जुड़े लोगों की जानकारियां लीक होने के मामले में बुधवार को दूसरी बार कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को नोटिस जारी किया। सरकार ने नोटिस का जवाब देने के लिए 10 मई तक का समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका के पिछले जवाब को ‘गोलमोल’ मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है। इसके बाद दोनों कंपनियों को फिर नोटिस दिया है। नोटिस में दोनों से कुछ अतिरिक्त सवाल पूछे गए हैं। सरकार ने फेसबुक को सुरक्षा के लिए अपनी ओर से किए गए उन उपायों की सूची मुहैया मांगी है। यह वो उपाय हैं जो भारतीय लोगों से जुड़ी सूचनाओं का किसी बाहरी पक्ष द्वारा चुनाव को प्रभावित करने समेत अन्य उद्देश्य संबंधी दुरुपयोग रोकने के लिए हैं।
इस महीने की शुरुआत में दोनों कंपनियों ने पहले नोटिस का जवाब दिया था। इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त सवालों के साथ यह दूसरा नोटिस भेजा है। मालूम हो कि फेसबुक ने भारत के 5.62 लाख लोगों की सूचनाएं प्रभावित होने की बात स्वीकार की थी।