फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government said in parliament 453 died while cleaning sewers in india since 2014

Parliament: '2014 से सीवर सफाई के दौरान 453 लोगों की मौत हुई', सरकार ने संसद में दी जानकारी

Tue, 06 Aug 2024 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Aug 2024 03:21 PM IST
सार

अठावले ने कहा कि 'हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी 2.0) के तहत 371 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।'

विज्ञापन
government said in parliament 453 died while cleaning sewers in india since 2014
सीवर की सफाई करता सफाईकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि साल 2014 से सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 453 लोगों की मौत हुई है, जबकि भारत के 766 जिलों में से 732 जिलों ने खुद को हाथ से मैला ढोने की प्रथा से मुक्त घोषित किया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत 371 करोड़ रुपये मंजूर किए
अठावले ने कहा, 31 जुलाई 2024 तक देश के 766 जिलों में से 732 जिलों ने खुद को हाथ से मैला ढोने की प्रथा से मुक्त बताया है।' अठावले ने कहा कि 'हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी 2.0) के तहत 371 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ये फंड छोटे शहरों को उन्नत मशीनरी हासिल करने और उनके मशीनीकरण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों के लिए मानवीय श्रम पर निर्भरता को कम करना और सुरक्षित कार्य स्थितियों को सुनिश्चित करना है।' 
विज्ञापन


'जागरूकता बढ़ाई जा रही'
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 'राज्यों ने 5,000 से अधिक मानक सेप्टिक टैंक वाहनों, 1,100 हाइड्रोवैक मशीनों और 1,000 डिसिल्टिंग मशीनें खरीदी हैं और अपनी मशीनीकरण क्षमताओं में महत्वपूर्ण सुधार की जानकारी दी है। साथ ही, श्रमिकों को सुरक्षा गियर प्रदान करने, आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन सुविधाएं स्थापित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों का प्रसार करने के लिए सलाह जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed