फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government said 2,200 cases of violence against Hindus ,other minorities in Bangladesh

MEA: सरकार का चौंकाने वाला खुलासा, पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा

Fri, 20 Dec 2024 07:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में आठ दिसंबर 2024 तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2,200 मामले सामने आए। वहीं, इसी अवधि के दौरान पाकिस्तान में भी ऐसे 112 मामले सामने आए। 

विज्ञापन
Government said 2,200 cases of violence against Hindus ,other minorities in Bangladesh
राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह - फोटो : X/@KVSinghMPGonda

विस्तार

भारत के पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की हालत किसी से छिपी नहीं हुई है। इस साल पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के अधिक केस हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद यहां इन हिंसक घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी राज्यों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में आठ दिसंबर 2024 तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2,200 मामले सामने आए। वहीं, इसी अवधि के दौरान पाकिस्तान में भी ऐसे 112 मामले सामने आए। बता दें, भारत के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी, जिसमें अल्पसंख्यक और मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों का हवाला दिया गया था।
विज्ञापन


कहां कितने मामले आए
मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश में साल 2022 में जहां 47 हमले हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ सामने आए थे। वहीं, पाकिस्तान में यह संख्या 241 थी। इसके बाद 2023 में बांग्लादेश में 302 मामले सामने आए और पाकिस्तान में 103। वहीं, इस साल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसाओं पर जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों की सरकारों को कराया चिंता से अवगत
उन्होंने कहा कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है। भारत की उम्मीद है कि दोनों देशों की सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। 

हिंसा के मामले शून्य
उन्होंने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा को उचित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उजागर कर रहा है।अन्य पड़ोसी देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर) में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले 'शून्य' हैं। 


बारीकी से रख रहे नजर: मंत्री
सिंह ने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से संबंधित स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। बांग्लादेश को हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार से बार-बार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेना और बॉर्डर गार्ड्स को तैनात किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed