फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government report says Sikkim tops northeast, UP among big states in grievance redressal

Report: शिकायत निवारण में बड़े प्रदेशों में यूपी अव्वल तो पूर्वोत्तर में सिक्किम, पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

Tue, 11 Jul 2023 08:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक शिकायत निवारण से संबंधित रिपोर्ट जारी कि जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम शीर्ष पर है तो वहीं बड़े प्रदेशों में उत्तर प्रदेश अव्वल है।

विज्ञापन
Government report says Sikkim tops northeast, UP among big states in grievance redressal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक शिकायत निवारण से संबंधित रिपोर्ट जारी कि जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम शीर्ष पर है तो वहीं बड़े प्रदेशों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिक्किम ने जनवरी से जून 2023 तक 43 दिनों के औसत समापन समय के साथ 173 शिकायतों का निपटारा किया है। इसके बाद असम और अरुणाचल प्रदेश हैं।

विज्ञापन


यह रैंकिंग जून 2023 के लिए राज्यों के लिए कार्मिक मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) मासिक रिपोर्ट में बनाई गई। सिक्किम सरकार 66.70 प्रतिशत के स्कोर के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में शीर्ष पर है, इसके बाद असम सरकार 57.45 प्रतिशत के स्कोर के साथ और अरुणाचल प्रदेश सरकार 52.30 प्रतिशत के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


वहीं, कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप 70.41 प्रतिशत के स्कोर के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 64.55 प्रतिशत के स्कोर के साथ और लद्दाख 55.25 प्रतिशत के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। लक्षद्वीप ने इस समूह में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए 14 दिनों के औसत समापन समय के साथ 181 शिकायतों का निपटारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े राज्यों में 63.90 प्रतिशत स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है, इसके बाद 48.95 फीसदी के साथ झारखंड और 43.53 फीसदी के साथ मध्यप्रदेश है। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए 24 दिनों के औसत समापन समय के साथ 1,23,633 शिकायतों का निपटारा किया। जून 2023 में राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कुल 62,929 शिकायतों का निवारण किया गया।


17,500 से कम शिकायतों वाले राज्यों में तेलंगाना सरकार 74.44 फीसदी के स्कोर के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार 57.50 फीसदी के स्कोर के साथ दूसरे और केरल सरकार 52.16 फीसदी के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। बयान में कहा कि तेलंगाना ने इस समूह में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए सात दिनों के औसत समापन समय के साथ 3,043 शिकायतों का निपटारा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed