फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government prepared online database of sex offenders for first time

महिला सुरक्षा की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, देश में पहली बार यौन अपराधियों का ऑनलाइन डाटाबेस तैयार

Thu, 20 Sep 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Government prepared online database of sex offenders for first time
यौन अपराध और महिला उत्पीड़न देश की प्रमुख समस्याओं में से एक है। लगातार बढ़ते जा रहे इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यौन अपराधियों का अलग डाटाबेस 'नेशनल डाटाबेस ऑफ सेक्सुअल ऑफेंडर्स' (एनडीएसओ ) तैयार किया है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का नौवां देश बन गया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज इसका उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


देश में बलात्कार की घटनाएं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और यौन अपराधों के बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। डाटाबेस में ऐसे अपराधियों का फोटो, पता, डीएनए, आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट और पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी फीड की जाएगी। यह रिकॉर्ड देश भर की जेलों से जुटाया गया है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) इस डाटाबेस को तैयार कर रहा है। एनसीआरबी ही यह डाटा विभिन्न जांच एजेंसियों को मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में बांटे जाएंगे अपराधी

इस डाटाबेस में अपराधियों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में वह अपराधी होंगे जिन्होंने पहली बार इस तरह का अपराध किया होगा। इन अपराधियों की जानकारी 15 साल तक रखी जाएगी। दूसरी श्रेणी में शामिल अपराधियों का डाटा 25 साल तक फीड रहेदा। तीसरी श्रेणी में बार-बार इस तरह के अपराध करने वाले अपराधी शामिल किए जाएंगे। ऐसे अपराधियों का ब्योरा आजीवन डाटाबेस में सेव रहेगा। 

ऐसा करने वाला दुनिया का नौवां देश बना भारत

भारत दुनिया का नौवां ऐसा देश होगा जहां इस तरह की व्यवस्था होगी। भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, आयरलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और त्रिनिदाद व टोबैगो देशों में ऐसी व्यवस्था है। इनमें अमेरिका ऐसा देश है जहां, आम नागरिक भी डाटाबेस से जानकारी ले सकते हैं। बाकी देशों में केवल वहां की जांच एजेंसियां ही ऐसे रिकॉर्ड एक्सेस कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed