फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government of Maharashtra extends lockdown till May 31 for containment of COVID-19 virus

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

Sun, 17 May 2020 01:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 17 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Government of Maharashtra extends lockdown till May 31 for containment of COVID-19 virus
lockdown 4.0 - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें, कि कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। यहां अब तक 30706 मामले सामने आए हैं, और 1135 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव अजोय मेहता ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें लॉकडाउन बढ़ाने की सूचना दी गई है। आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ऑरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी। अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं।

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि आज समाप्त हो रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1606 नए मामले सामने आए है, और 67 लोगों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30706 हो गई है और इस जानलेवा वायरस से राज्य में 1135 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा, 7088 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।


मुंबई में संक्रमण के 884 नए मामले
कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी मुंबई है, जहां 884 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18396 हो गई है। वहीं, शहर में अब तक 696 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा कि शनिवार को 238 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 18396 मामलों में से 4806 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीएमसी ने यह भी कहा कि शनिवार को 41 लोगों की मौत हुई जबकि सात मई से 12 मई के बीच 14 लोगों की जान गई थी। मरने वालों में 26 पुरुष और 15 महिला हैं। 41 में से 24 मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। दो की उम्र 40 साल से कम है जबकि 27 की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि 12 की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed