{"_id":"599d05644f1c1b00028b4744","slug":"government-launches-hunt-for-234-naval-helicopters-as-make-in-india-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाएगा 234 लड़ाकू हेलीकॉप्टर, नौसेना में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत बनाएगा 234 लड़ाकू हेलीकॉप्टर, नौसेना में होंगे शामिल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर (प्रतीकात्मक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौ सेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार ने 234 नए हेलीकॉप्टर शामिल करने का फैसला किया है। भारत ने 123 नवल मल्टी रोल हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए सहयोगी की खोजबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही सरकार 111 नवल आर्मड लाइट यूटिलिटी चॉपर भी विकसित करने की प्लानिंग में है।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट की लागत 5 बिलियन डॉलर के करीब है। सरकार इस प्रोजेक्ट को मेक इन इंडिया के तहत शुरू करना चाहती है। गौरतलब है कि नेवी ने हाल में ही हेलीकॉप्टर विकसित और निर्माण का कार्य मेक इन इंडिया के प्रोग्राम के तहत शुरू किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: नौसेना के पास भी होगी दुनिया की सबसे मॉडर्न सबमरीन
विज्ञापन
सरकार ने इससे पहले 6 देशों के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए आरएफआई जारी किया था। जिसमें भारत के साथ मिलकर मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत 6 पनडुब्बियां तैयार करनी थी। दो तरह के हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए सरकार ने मूल उपकरण निर्माता कंपनियों से भी संपर्क किया है।
भारतीय कंपनियों के साथ इस प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्ट को पूरा होने में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा। दोनों ही एएमआरएच और एयूएच हेलीकॉप्टर भारतीय नौ सेना के लिए जरूरी हैं। ये हेलीकॉप्टर समुद्र में भारतीय सेना को मजबूती देंगे। इसकी मदद से सेना पानी में दूश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें खत्म कर सकेगी।