{"_id":"5fc9030f8ebc3e74f562129c","slug":"government-issued-a-letter-to-create-deputy-chief-of-army-staff-as-part-of-army-headquarters-reorganization","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में अब डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद भी होगा, जानें इससे जुड़ी हर बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना में अब डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद भी होगा, जानें इससे जुड़ी हर बात
Thu, 03 Dec 2020 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
भारत सरकार ने सेना मुख्यालय के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) का पद बनाने के लिए पत्र जारी किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार नई नियुक्ति पाने वाला पहला अधिकारी वर्तमान में सैन्य ऑपरेशन के डीजी लेफ्टिनेंट परमजीत सिंह होंगे। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सूचना महानिदेशक वारफेयर (डीजीआईडब्ल्यू) का नया पद भी बनाया है। डीजीआईडब्ल्यू के तहत अतिरिक्त महानिदेशक रणनीति संचार आएंगे।
विज्ञापन
New post of Director General Information Warfare also created by the government. The DGiW will have Additional Director General Strategic Communication under him: Sources https://t.co/LHwBjeBx7j
— ANI (@ANI) December 3, 2020विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह योजना सबसे पहले 2017 में चीन के साथ चल रहे दोकलाम संकट के दौरान बनाई गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना में तीसरे डिप्टी चीफ का कार्यालय सेना के उप प्रमुख पर पड़ने वाले कार्यभार को कम करेगा। मिलिट्री इंटेलिजेंस और मिलिट्री ऑपरेशंस समेत कई प्रमुख अधिकारी उसके तहत आएंगे और वहां से मिलने वाले निर्देशों पर काम करेंगे। इसके साथ सेना के सूत्रों ने बताया कि डीजीआईडब्ल्यू, मीडिया से संबंधित मामलों को भी देखेगा।
विज्ञापन
जानिए लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह के बारे में
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह 2016 में उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने में भी शामिल रह चुके हैं। वे कई जटिल टेरर ऑपरेशन को अंजाम दे चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल को सियाचिन में ऊंचाई वाले युद्ध में भी लंबा अनुभव है। उन्होंने अपना अधिकांश समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी ऑपरेशनों का संचालन करने में बिताया है।