{"_id":"59ec596a4f1c1b98678b6cca","slug":"government-ask-for-dna-tests-to-relatives-of-39-missing-indians-in-mosul-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के परिवार से मांगे गए DNA सैंपल, नहीं बताई गई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के परिवार से मांगे गए DNA सैंपल, नहीं बताई गई वजह
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
लापता 39 भारतीयों में से एक ही बहन गुरपिंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक के मोसुल शहर में तीन साल पहले जो 39 भारतीय लापता हुए थे सरकार ने उनके परिवारवालों से अपने डीएनए सेंपल देने को कहा है, लेकिन इसके पीछे की वजह उनको नहीं बताई गई है। वे 39 भारतीय आतंकी संगठन आईएस के कब्जे के बाद (2014) से मोसुल से लापता हैं। लापता लोगों में से ज्यादातर पंजाब के गांव वाले इलाकों के हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
अब जब मोसुल को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से आजाद करवा लिया गया है तो परिवारवालों में अपने लोगों के लौट के आने की उम्मीद जग गई है, लेकिन अब डीएनए सेंपल मांगे जाने से वे हैरान हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: फिलीपींस: IS के लिए भर्तियां करने वाली गिरफ्तार, भारतीय युवाओं को ऐसे बनाती थी शिकार
विज्ञापन
बता दें कि इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी जब जुलाई में भारत दौरे पर आए थे तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन 39 भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे जिंदा हैं भी या नहीं।
पंजाब का एक शख्स (हरजीत) जो जून 2014 में आईएस के चंगुल से भागकर भारत आया था उसने भी दावा किया था कि सभी 39 भारतीयों को मार दिया गया है। वहीं सुषमा स्वराज परिवारवालों को वक्त-वक्त पर भरोसा देती रही हैं कि सरकार उनको ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।