फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government approved that electric vehicles can sell and registration without batteries

बिना बैटरी के हो सकेगी ई-वाहनों की बिक्री व रजिस्ट्रेशन, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 13 Aug 2020 05:05 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
government approved that electric vehicles can sell and registration without batteries
electric vehicles

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पहले से फिट बैटरी के बिना के करने को मंजूरी दे दी है।  सरकार के इस फैसले से इन वाहनों की अपफ्रंट कीमत कम हो जाएगी। ई-वाहनों की कुल लागत में बैटरी की कीमत 30 से 40 फीसदी होती है। कंपनियां इन्हें अलग से मुहैया करा सकती हैं। बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच)ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने इस संदर्भ में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन सचिवों को पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि वाहनों को बिना बैटरी के भी बेचा जा सकता है और टेस्ट एजेंसी द्वारा जारी सर्टिफिकेट के आधार पर इनका रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। परिवहन सचिवों को भेजी गई एडवाइजरी के मुताबिक  देश में ई-वाहनों के बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत सरकार ऐसा कर रही है।
विज्ञापन



इसमें कहा गया है वाहनों के प्रदूषण और तेल आयात बिल को कम करने के लिए व्यापक राष्ट्रीय एजेंडा पाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने का समय आ गया है। यह पर्यावरण की रक्षा करने के साथ ही तेल आयात बिल को कम करने और इस क्षेत्र को उद्योगों को भी अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि ई-वाहनों के बढ़वा देने के लिए बैटरी की लागत को वाहन की लागत से अलग कर दिए जाने के लिए मंत्रालय को सिफारिश मिली थी। इस तरह दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में बिना बैटरी के बेचा जा सकता है। इससे इनकी अपफ्रंट कीमत कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed