फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government announces Aarogya Setu users can now generate Ayushman Bharat Health Account number can link existing and new medical records

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: आरोग्य सेतु यूजर्स अब एक जगह रख सकेंगे अपने स्वास्थ्य का पूरा रिकॉर्ड, सरकार ने शुरू की सुविधा

Fri, 11 Feb 2022 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 11 Feb 2022 07:33 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का नाम बदलकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कर दिया था। 

विज्ञापन
Government announces Aarogya Setu users can now generate Ayushman Bharat Health Account number can link existing and new medical records
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन - फोटो : iStock

विस्तार

आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक जगह पर रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने अब आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) से नागरिकों को जोड़ने के लिए यह नई सुविधा दी है। इसके तहत जो भी लोग आरोग्य सेतु पर पहले से रजिस्टर होंगे, वे ऐप से ही 14 अंकों का अनोखा आभा नंबर ले सकेंगे। वे इस अकाउंट नंबर के जरिए अपने पुराने और नए मेडिकल रिकॉर्ड्स को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का नाम बदलकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कर दिया था। इस कार्यक्रम को सभी नागरिकों तक डिजिटल स्वास्थ्य आईडी मुहैया कराने के मकसद से शुरू किया गया था। इस डिजिटल आईडी में स्वास्थ्य रिकॉर्ड की पूरी जानकारी मुहैया होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन योजना को 15 अगस्त 2020 को शुरू किया था। अब तक यह योजना पायलट आधार पर संचालित की जा रही थी। इस योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक स्वस्थ आईडी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का फायदा?
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नागरिकों को जो हेल्थ आईडी कार्ड मिलेगा, वमाध्यम से व्यक्तियों की पहचान करके उनको प्रमाणित करने में एवं उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट को कई प्रणालियों एवं हित धारकों तक पहुंचाया जाएगा। यह आईडी बनाने के लिए नागरिकों के कुछ बुनियादी विवरण एकत्रित किए जाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों के हेल्थ रिकॉर्ड का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस हेल्थ रिकॉर्ड को नागरिक जब चाहे जहां चाहे इस्तेमाल कर सकेगा। हेल्थ रिकॉर्ड में मरीज की चिकित्सा से संबंधित सभी जानकारी स्टोर की जाएगी जैसे कि परामर्श, टेस्ट की रिपोर्ट आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed