{"_id":"59ae2ca24f1c1bac078b4582","slug":"gorakhpur-brd-hospital-lowest-number-of-children-died-in-this-year-says-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 3 सालों की तुलना में इस साल बीआरडी हॉस्पिटल में हुई कम मौतें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिछले 3 सालों की तुलना में इस साल बीआरडी हॉस्पिटल में हुई कम मौतें
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
पिछले महीने गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में हुई 60 बच्चों की मौत को लेकर एक नई बात सामने आई है। बीआरडी कॉलेज से मिले आंकडों के अनुसार इस साल पिछले तीन सालों की तुलना में सबसे कम मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यूपी सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस साल बीआरडी हॉस्पिटल में हुई बच्चों की मौतों में गिरावट आई है। यूपी सरकार के आंकडों के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में साल 2014 में 51 हजार 18 बच्चे भर्ती हुए थे जिनमें से 5,850 बच्चों की मौत हुई थी। वहीं साल 2015 में 61 हजार 295 बच्चे भर्ती हुए थे जिनमें से 6,917 बच्चों की मौत हो गई थी। और पिछले साल 2016 में 60 हजार 891 बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे जिनमें से 6,121 बच्चों की मौत हो हुई थी।
विज्ञापन
पढ़ें- बीआरडी कांड: फरार 6 आरोपियों की तलाश में लगीं पुलिस की आठ टीमें
विज्ञापन
बताते चलें कि मौजूदा वर्ष में अगस्त माह तक प्रतिदन औसतन 6 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई जो यह बताता है कि पहले के सालों की तुलना में इस साल बच्चों की मौत के मामलों में काफी गिरावट आई है।हालांकि कांग्रेस ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह वीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की रोक पाने में नाकाम रही है। कांग्रेस का कहना है कि बच्चों की मौत का आंकड़ा इस साल घटा नहीं बल्कि बड़ा है।
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस के आरोप का नकारते हुए कहा कि सरकार पर इस तरह के आरोप लगाना बेबुनियाद है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल बच्चों की कम मौतें हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने इन्सेफेलाइटिस उपचार केंद्रों को मजबूत करते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं। जिसकी वजह से सही तरह से मरीजों को इलाज की सुविधा मिल पा रही है।