फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google the name of India first PM and seach engine will display the picture of modi to you

गूगल पर फर्स्ट PM लिखने पर दिखता है नेहरू का नाम और मोदी की फोटो

Thu, 26 Apr 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Google the name of India first PM and seach engine will display the picture of modi to you
जवाहर लाल-नरेंद्र मोदी

यदि आप गूगल से भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम पूछेंगे तो वह आपको विकिपीडिया के एक लिंक पर ले जाएगा। इस लिंक पर आपको देश के सभी प्रधानमंत्रियों की लिस्ट मिल जाएगी। मगर सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें नाम और थोड़ी सी जानकारी तो जवाहर लाल नेहरू के बारे में दी गई है लेकिन तस्वीर वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी की दिखाई देती है। 

विज्ञापन


हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि गूगल में कब से यह तकनीकी खराबी आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों की तरफ इसका ध्यान 25 अप्रैल को गया था। किसी एक शख्स ने रिजल्ट पेज का स्क्रीनशॉट लिया और इसे ट्वीट कर दिया। जिसके बाद इसी तरह के ट्वीट दूसरे लोग भी करने लगे। सभी लोग स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करके पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने गूगल को टैग किया तो कुछ ने वर्ल्ड वाइड वेब (www) से इस मामले में सवाल किए। कुछ लोगों का कहना है कि यह साजिश है। एक शख्स ने लिखा- यह गूगल सर्च की हैरानी वाली बात है। भारत के पहले पीएम को सर्च करने पर यह रिजल्ट मिलता है। गूगल जवाहर लाल नेहरू की जगह नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखा रहा है। गूगल इंडिया यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की गलती गूगल द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों द्वारा पूछे जा रहे सवालों पर गूगल ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। हो सकता है कि इसके पीछे कोई तकनीकी समस्या हो या फिर यह विकिपीडिया की सूची में सबसे ऊपर दिख रही तस्वीर को दिखा रहा हो। विकिपीडिया पर साफतौर से लिखा है कि 26 मई 2014 से भारत के वर्तमान 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed