खुशखबरः वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी समेत वो प्रमुख खबरें जो देंगी सुकून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्रद्धालुओं को निशुल्क 5सलाख दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में शनिवार को इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
फैसले के अनुसार ग्रुप दुर्घटना बीमा कवर के तहत पांच साल से ज्यादा आयु वाले श्रद्धालुओं को पांच लाख तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। पांच साल से कम आयु वाले बच्चों को तीन लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इससे पहले पांच साल से ज्यादा आयु के श्रद्धालुओं को तीन लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिल रहा था और पांच साल से कम आयु के बच्चों को एक लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिल रहा था।
मुंबई लोकल की तर्ज पर अब नोएडा को मिलेगी फास्ट मेट्रों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली पर नोएडा-ग्रेनो के लोगों को जल्द ही मेट्रों की सौगात देने वाले हैं। नोएडा-ग्रेनो के बीच जल्द शुरू होने जा रही एक्वा लाइन को लोगों के लिए कैसे ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाया जाए इसपर काम जारी है। अब इस लाइन पर कोलकाता और मुंबई लोकल के तर्ज पर एक सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। इसमें लोगों का काफी वक्त बचेगा।
नोएडा मेट्रोरेल कॉर्पोरेशन इस लाइन पर कुछ ट्रेनों का रूट ऐसा बनाएगी जिसमें वो कुछ चुनिंदा स्टेशन्स पर रुकेगी ही नहीं। एनएमआसी ने फिलहाल इसका प्लान तैयार किया है। ऐसी ट्रेन पीक टाइम में कुछ स्टेशनों पर नहीं रुका करेंगी, जिससे सफर करनेवालों का वक्त बच सकेगा। वहीं रेग्युलर चलनेवाली सर्विस पर इसका असर नहीं होगा और वह हर स्टेशन पर रुकेगी। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि ये स्पेशल ट्रेने किन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
देश का पहला मेथेनॉल स्टोरेज सेंटर स्थापित करने की तैयारी
केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भरता कम करने और इसकी जगह मेथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में देश का पहला मेथेनॉल स्टोरेज और बंकरिंग सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इनलैंड वाटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसके लिए टेंडर निकालने के निर्देश दे दिए गए हैं।
नीति आयोग ने प्रदेश सरकार को प्रयोग के तौर पर 20 हजार परिवारों को मेथेनॉल कुक-स्टोव देने का प्रस्ताव भेजा है। पहले चरण में उज्ज्वला योजना से वंचित 10 हजार पात्र परिवारों को ये कुक-स्टोव देने की योजना है। इसके साथ ही इन परिवारों को मेथेनॉल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं गाजीपुर मेथेनॉल स्टोरेज व बंकरिंग सेंटर पर करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे 100 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
शहीदों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली
शहीदों के सम्मान में दिल्ली वालों ने दौड़ लगाई है। इस दौड़ की शुरुआत ध्यानचंद स्टेडियम से हुई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम का मकसद हमारे देश की सुरक्षा में तैरान रहने वालों का सम्मान करना था। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसी के साथ यहां पर कई तरह की परफोर्मेंसेस भी हुईं और बाइक पर शानदार स्टंट भी दिखाया गया।