फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good News About whatsapp Shopping and New Credit Card of SBI Unnati

खुशखबर : अब करें व्हाट्सएप पर शॉपिंग और एसबीआई का नया क्रेडिट कार्ड देगा ज्यादा फायदा

Wed, 01 May 2019 10:23 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 01 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Good News About whatsapp Shopping and New Credit Card of SBI Unnati

आज खुशखबर में सबसे पहले बात व्हाट्सएप शॉपिंग की जिसका ऑप्शन अब आपको जल्द मिल जाएगा। वहीं अब आप इंश्योरेंस पॉलिसी भी व्हाट्सऐप पर खरीद पाएंगे। इसके अलावा बात होगी एसबीआई के नए क्रेडिट कार्ड की खूबियों और उससे मिलने वाले फायदे की भी।

विज्ञापन

अब व्हाट्सऐप से करें शॉपिंग!

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, जी हां जल्द ही इस तरह का ऑप्शन अब आपको व्हाट्सएप पर भी मिलेगा। दरअसल व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए कंपनी ने प्रॉडक्ट कैटलॉग का ऑप्शन दिया है। इसमें कंपनियां अब आपको वॉट्सऐप पर ही प्रोडक्ट सेलेक्ट करने को कह सकती हैं, यानी आने वाले समय में आप व्हाट्सएप के जरिए भी शॉपिंग कर पाएंगे। इसमें पहला स्टेप ये होगा कि कंपनी की तरफ से वॉट्सएप पर ही आपको प्रॉडक्ट्स की लिस्ट और कीमत उपलब्ध कराई जाएगी। चैट के दौरान ही आप यहां अपना मनपसंद प्रोडक्ट चुन पाएंगे। इसके बाद आप यहां से ही सीधे पेमेंट भी कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब व्हॉट्सऐप पर खरीद पाएंगे इंश्योरेंस पॉलिसी

जल्द ही आप व्हाट्सऐप पर इंश्योरेंस पॉलिसी भी खरीद पाएंगे। जनरल इंश्योरेंस कंपनी भारती एक्सा जल्द ही अपनी पॉलिसीज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बेचने की तैयारी में है। इसके साथ ही भारती एक्सा ने टू-व्हीलर कवर की जल्द डिलीवरी के लिए वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के साथ करार भी किया है। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस विशफिन इंश्योरेंस पॉलिसी की वेबसाइट पर अपनी पॉलिसी को बेचेगा। सोशल मीडिया के जरिए पॉलिसी बेचने से ग्राहकों को इसका काफी फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन

एसबीआई ने पेश किया नया क्रेडिट कार्ड, चार साल तक कोई सालाना शुल्क नहीं 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नया क्रेडिट कार्ड  पेश किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कार्ड चार साल तक बिल्कुल मुफ्त है। इस कार्ड पर चार साल तक कोई सालाना चार्ज नहीं लगेगा। एसबीआई कार्ड 'उन्नति' में कई अच्छे ऑफर्स की भरमार है। इसके अलावा यह आपको काफी सुविधाएं भी देता है। जहां स्टेट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्नति कार्ड के लिए शुरुआती चार साल तक कोई भी सालाना चार्ज नहीं देना होगा, वहीं उन्नति में हर 100 रुपये के खर्च पर 1 रिवार्ड प्वाइंट ग्राहकों को मिलेगा। 

इसके साथ ही उन्नति आपको कैशबैक की सुविधा भी दे रहा है। यानी अगर आप एक साल में 50 हजार रुपये या उससे अधिक की शॉपिंग करते हैं तो आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं 500 रुपये से 3000 रुपये के बीच पेट्रोल पंप पर तेल खरीदने पर फ्यूल सरचार्ज में 1 फीसदी की छूट भी मिलेगी। यह छूट हर महीने 100 रुपये तक ही हो सकती है। ग्राहकों को यह कार्ड 25,000 रुपये या उससे अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed