फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GOM important meeting today,Green zone will get exemption in lockdown with strict rules and regulation after 3rd may

लॉकडाउन के बाद 3 मई से कड़ी शर्तों के साथ ग्रीन जोन को मिलेगी छूट, मंत्री समूह की अहम बैठक आज

Wed, 22 Apr 2020 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Apr 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
GOM important meeting today,Green zone will get exemption in lockdown with strict rules and regulation after 3rd may
मंत्री समूह की बैठक (फाइल फोटो ) - फोटो : PTI

देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को पूरा होने पर ग्रीन जोन के तौर पर चिह्नित इलाकों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ छूट दिए जाने की कवायद चालू हो गई है। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित रेड जोन इलाकों को फिलहाल राहत नहीं दी जाएगी। लेकिन दिल्ली, मुंबई, नोएडा, इंदौर समेत कुछ अन्य ‘हॉटस्पॉट’ शहरों के लिए मंत्री समूह (जीओएम) अलग से रोडमैप तैयार कर रहा है।  किन शहरों में आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किस तरह की छूट दी जाए, इस पर मंथन जारी है। हॉटस्पॉट वाले इलाके पहले की तरह ही सील रखे जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरकार ग्रीन जोन में तीन मई के बाद लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाने पर विचार कर रही है। कोरोना से निपटने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले जीओएम में ऐसा करने के लिए सैद्धांतिक  सहमति बन गई है। ग्रीन जोन की श्रेणी में उन इलाकों को रखा गया है, जो संक्रमण मुक्त हैं या वहां आंशिक तौर पर ही इसका असर है। ऐसे इलाकों में लॉकडाउन तो हटाया दिया जाएगा लेकिन स्थानीय निवासियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत कई अन्य कड़ी शर्तों का पालन करना होगा। ऐसा नहीं किए जाने पर इलाके में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि रेल, हवाई और अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर रोक लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेगी। हालांकि बुधवार को जीओएम स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जारी रहेंगी ये पाबंदियां

  • घर के बाहर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग होगा अनिवार्य
  • शादी, समारोह, धार्मिक आयोजन, जनसभा पर होगी पाबंदी
  • सीमित कर्मचारियों के साथ खोल सकेंगे कार्यालय
  • सीमित संख्या में ही सड़क पर निकलेंगे निजी वाहन
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियाें को ही बढ़ावा
  • प्रमुख बाजारों की दुकानों को भीड़ रहित व्यापार की छूट

सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दूसरे चरण की मियाद खत्म होने से पहले एक बार फिर से सभी राज्यों के सीएम, विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। पीएम इससे पहले भी दो बार मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुके हैं। तीन मई के बाद की रणनीति पर पीएम मुख्यमंत्रियों, विशेषज्ञों और विभिन्न दलों के नेताओं से राय लेकर ही अंतिम फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed