फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold smuggling: Customs interrogated former IT fellow of Kerala CM Pinarayi Vijayan

सोना तस्करी: केरल के सीएम पिनाराई विजयन के पूर्व आईटी साथी से कस्टम विभाग ने की पूछताछ

Fri, 28 Aug 2020 06:27 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्ची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्ची Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gold smuggling: Customs interrogated former IT fellow of Kerala CM Pinarayi Vijayan
Gold smuggler swapna suresh with CM pinarai vijayan (File photo) - फोटो : Twitter

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व आईटी साथी, अरुण बालचंद्रन, सनसनीखेज सोने की तस्करी मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए कस्टम विभाग के सामने पेश हुए। उनपर आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के लिए राज्य सचिवालय के बाहर एक फ्लैट की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसा आशंका जताई जा रही है कि इतनी उच्च सुरक्षा वाली जगह पर फ्लैट लेने का मकसद सोने की तस्करी के संचालन को सुविधाजनक बनाना था।

विज्ञापन


सीएम के पूर्व निजी सचिव के करीबी माने जाने वाले बालाचंद्रन ने कोच्चि में अधिकारियों से कहा कि उन्हें पूर्व सचिव एम शिवशंकर द्वारा स्वप्ना सुरेश के लिए एक फ्लैट की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था, जो मामले में जांच के दायरे में है।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 फरार हैं या उन्हें सोने की तस्करी के मामले में प्रत्यर्पित किया जा रहा है। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत कई अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने दावा किया है कि तस्करी का नेटवर्क देश विरोधी गतिविधियों और संभवत: आतंकी फंडिंग से जुड़ा था। गौरतलब है कि यह मामला 5 जुलाई को सामने आया जब तिरुवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम पर संयुक्त अरब अमीरात से आए बैग से 30 किलो सोना जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed