फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gold pots of padmanabha swamy temple kerla missing

पद्मनाभस्वामी मंदिर से 186 करोड़ रुपए का सोना गायब

Tue, 16 Aug 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
gold pots of padmanabha swamy temple kerla missing
पद्मनाभस्वामी
केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर से 769 सोने के बर्तन गायब हो गए हैं। इन गायब बर्तनों की कीमत लगभग 186 करोड़ रुपए है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय ने मंदिर का ऑडिट किया था। ऑडिट में बर्तनों के गायब होने का पता चला। 
विज्ञापन


कोर्ट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में राय ने कहा है कि इस मामले की विस्तृत जांच किए जाने की जरूरत है। जांच में पाया गया कि 776 किलो वजन के सोने के बर्तन गायब हैं। सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर में मौजूद हर सामग्री जैसे बर्तनों और पात्रों के लिए सीरियल नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के हिसाब से मंदिर में पत्थर क बने लॉकर में लगभग 1988 सोने के बर्तन होने चाहिए थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जांच में पता चला कि 822 सोने के बर्तनों को गलाकर आभूषण का निर्माण किया गया, उसके बाद करीब 1166 सोने के बर्तन मंदिर में होने चाहिए थे। लेकिन विशेषज्ञों ने जांच के बाद पाया कि मंदिर में सिर्फ 397 बर्तन ही शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिपोर्ट में आगे लिखते हैं कि 776 किलो के लगभग 769 सोने के बर्तन कम हैं, जिनकी कीमत लगभग 186 करोड़ रुपए है। जिसकी जांच किए जाने की आवश्यकता है। विनोद राय ने जांच की शुरुआत तब की जब सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल सुब्रमण्यम को एमिकस क्यूरी बनाया।


मंदिर एक ट्रस्ट की देखरेख में काम करता है। यह ट्रस्ट त्रावणकोर महाराज के वंशज चलाते हैं। श्री पद्मनाभन स्वामी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से है। इस मंदिर में मौजूद सोने, चांदी और हीरे की कीमत एक लाख करोड़ रुपए बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed