फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GoAir plane aborts takeoff after engine catches fire passengers safe

गोएयर विमान के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 131 यात्री थे सवार

Tue, 18 Feb 2020 07:14 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 18 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
GoAir plane aborts takeoff after engine catches fire passengers safe
गो एयर

सोमवार को अहमदाबाद से बंगलूरू जाने वाले गो-एयर विमान में अचानक आग लग गई। इस विमान में 131 यात्री सवार थे। हादसे की वजह से अहमदाबाद में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसका टेकऑफ रद्द कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि विमान से पक्षी के टकराने की वजह से आग लगी थी।  

विज्ञापन


गोएयर के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि विमान में चालक दल के अलावा कुल 131 यात्री और तीन बच्चे मौजूद थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंजन में आग फैलने के तुरंत बाद ही विमान का टेकऑफ करा दिया गया था।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद विमान को रनवे से दूर ले जाया गया। गोएयर के अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से बंगलूरू जाने वाली गोएयर फ्लाइट G8-802 के राइट इंजन को फॉरेन ऑब्जेक्ट डैमेज से नुकसान हुआ। हालांकि, विमान में आग लगने से यात्रियों को काफी परेशानियां हुई लेकिन बाद में रनवे पर दूसरा विमान बुलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के दौरान किसी भी आपातकालीन निकासी का इस्तेमाल नहीं किया गया और न ही विमान चालकों की ओर से हड़बडाहट में कोई ऐसा कदम उठाया गया जिससे किसी भी यात्री को कोई नुकसान पहुंचे। गोएयर के पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान दूसरा विमान आने में थोड़ी देरी हुई। विमान लगभग तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर 1.38 बजे बंगलूरू के लिए रवाना हुआ। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed