फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa stampede reason Police directives on CCTV cameras barricades not implemented ahead of temple fest

Goa Stampede: मंदिर भगदड़ मामले में बड़ी चूक आई सामने, कहने के बावजूद नहीं लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड्स

Mon, 05 May 2025 12:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 May 2025 12:53 PM IST
सार

गोवा के लइराई मंदिर में वार्षिक जात्रा के दौरान हुई भगदड़ में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन के निर्देशों के बावजूद सुरक्षा संबंधी कई इंतजाम नहीं किए, जिनका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन
goa stampede reason Police directives on CCTV cameras barricades not implemented ahead of temple fest
गोवा का लइराई देवी मंदिर - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवा के श्री लइराई मंदिर में हुई भगदड़ के मामले में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल पुलिस द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद मंदिर समिति ने लइराई जात्रा से पहले सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड्स नहीं लगाए गए। वहीं मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि पुलिस ने जात्रा से कुछ दिन पहले ही ये निर्देश दिए थे और इतने कम समय में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करना संभव नहीं था। उल्लेखनीय है कि मंदिर में हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।  
विज्ञापन


बैठक में मौजूद रहे थे सभी वरिष्ठ अधिकारी
पुलिस, जिला प्रशासन और श्री लइराई मंदिर समिति के अधिकारियों के बीच 30 अप्रैल को बैठक हुई थी। इस बैठक में मंदिर समिति की वार्षिक जात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पुलिस ने मंदिर समिति को परिसर में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया था। इस बैठक में उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल, डिप्टी एसपी जिवबा दलवी, डिप्टी कलेक्टर भीमनाथ खोजुवेकर और मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Goa Stampede: 'ढलान वाला रास्ता और एक बिजली का झटका', जानिए गोवा के मंदिर में कब, क्यों और कैसे मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह बनी ये लापरवाही
पुलिस ने मंदिर समिति को सभी भीड़ वाली जगहों पर भी सीसीटीवी लगाने और एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी थी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों के तैनात करने की बात भी कही गई थी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं किया गया। मंदिर की वार्षिक जात्रा में करीब 70 हजार लोग पहुंचे और सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। हालांकि पुलिस के निर्देशों पर मंदिर समिति ने कहा कि बैठक वार्षिक जात्रा से कुछ दिन पहले ही हुई, ऐसे में उनके पास सीसीटीवी कैमरे लगाने का पर्याप्त समय नहीं था। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछली बार बैरिकेड्स लगाने से कई श्रद्धालु घायल हो गए थे तो इस बार बैरिकेड्स नहीं लगाए गए। 

भगदड़ में छह लोगों की गई जान
शनिवार की सुबह उत्तरी गोवा के शिरगांव में स्थित लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वार्षिक लइराई जात्रा में शामिल होने के लिए गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र से करीब 70 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। भारी भीड़, ढलान वाले रास्ते के चलते कुछ श्रद्धालु गिरे, जिससे भगदड़ मच गई। गोवा सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Goa Stampede: गोवा के मंदिर में भगदड़ मामले में बड़ा खुलासा, पिछले साल भी लइराई जात्रा के दौरान हुआ था हादसा

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed