{"_id":"6816d18efcb7acb7730ec577","slug":"goa-stampede-reason-thousands-people-an-electric-shock-led-deadly-accident-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Stampede: 'ढलान वाला रास्ता और एक बिजली का झटका', जानिए गोवा के मंदिर में कब, क्यों और कैसे मची भगदड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Stampede: 'ढलान वाला रास्ता और एक बिजली का झटका', जानिए गोवा के मंदिर में कब, क्यों और कैसे मची भगदड़
Sun, 04 May 2025 09:02 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 May 2025 09:02 AM IST
सार
उत्तरी गोवा के लइराई मंदिर में शनिवार तड़के हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हुई है। सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली के करंट और संकरे ढलान वाले रास्ते के चलते भगदड़ हुई।
विज्ञापन
गोवा के मंदिर में भगदड़ से छह की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की सुबह उत्तरी गोवा के शिरगांव में स्थित लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वार्षिक लइराई जात्रा में शामिल होने के लिए गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र से करीब 70 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। भारी भीड़, ढलान वाले रास्ते के चलते कुछ श्रद्धालु गिरे, जिससे भगदड़ मच गई।
ढलान वाले रास्ते और बिजली के करंट से मची भगदड़?
लइराई मंदिर समिति के अध्यक्ष दीनानाथ गावंकर ने बताया कि 'हजारों श्रद्धालु थे और ढलान वाले रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे से धक्का मुक्की कर रहे थे। गांवकर ने बताया कि श्रद्धालुओं को शांत रहने की अपील की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसी बीच एक श्रद्धालु की छड़ी एक दुकान के बल्ब से टकराई, जिससे उसे करंट लगा और उसके गिरते ही भगदड़ मच गई।' उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भगदड़ की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मंदिर में 50 हजार से ज्यादा लोग थे और उस वक्त 400 के करीब पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में चीनी कनेक्शन; प्रतिबंधित कंपनी के सैटेलाइट फोन का किया गया इस्तेमाल
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने भी हादसे के बाद मंदिर का दौरा किया और राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। गोवा सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है।
कब हुआ हादसा
लइराई मंदिर में वार्षिक लइराई जात्रा के दौरान शनिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच भगदड़ हुई। मंदिर का रास्ता संकरा और ढलान वाला था। इस ढलान पर कुछ श्रद्धालु फिसले और भगदड़ मच गई। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लइराई मंदिर में हर साल वैशाख शुक्ल पंचमी पर विशेष उत्सव होता है। देवी के भक्त जात्रा के दिन धोंडची तली में स्नान करके अंगारों पर चलते हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालु जुटते हैं।
ये भी पढ़ें- Bullet Train: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 76% खुदाई का काम पूरा, वैष्णव ने बताया- कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन