{"_id":"681793313499ca9edd0c2980","slug":"goa-stampede-health-dept-announces-implementation-of-code-red-protocol-governor-pillai-appeal-from-goans-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Stampede: स्वास्थ्य विभाग ने कोड रेड प्रोटोकॉल लागू करने की घोषणा की; राज्यपाल की गोवावासियों से खास अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Stampede: स्वास्थ्य विभाग ने कोड रेड प्रोटोकॉल लागू करने की घोषणा की; राज्यपाल की गोवावासियों से खास अपील
Sun, 04 May 2025 09:49 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 04 May 2025 09:49 PM IST
सार
गोवा में श्री लैराई देवी मंदिर उत्सव के दौरान मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत और 70 लोगों के घायल होने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के अस्पतालों में 'कोड रेड' नाम की इमरजेंसी व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि ऐसी स्थिति में मरीजों को तेजी से इलाज मिल सके।
विज्ञापन
घायलों से मिलते गोवा के स्वास्थ्य मंत्री / गोवा के राज्यपाल
- फोटो : X @visrane / ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के शिरगांव गांव में श्री लैराई देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान हुई दर्दनाक भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत और करीब 70 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद, गोवा स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में इमरजेंसी के लिए 'कोड रेड' सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला किया है, ताकि ऐसे हालात में तेजी से मदद मिल सके।
सबसे पहले GMCH में लागू होगा 'कोड रेड'
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को बताया कि सबसे पहले गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में इसे लागू किया जाएगा और फिर जिला अस्पतालों व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भी इसे शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने जीएमसीएच में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की। फिलहाल दो-तीन मरीजों की हालत गंभीर है, हालांकि उनमें से दो की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी कड़ी निगरानी की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - BSF: बीएसएफ को मिलेंगी 16 नई बटालियन और दो क्षेत्रीय मुख्यालय, पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगी चौकसी
विज्ञापन
इमरजेंसी प्रोटोकॉल है 'कोड रेड'- विश्वजीत राणे
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 'कोड रेड' एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य इमरजेंसी प्रोटोकॉल है। इसके तहत अस्पताल में किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान सिस्टम खुद-ब-खुद एक्टिव हो जाता है और विभिन्न विभागों के डॉक्टर तुरंत जुट जाते हैं ताकि तेजी से जरूरी फैसले लिए जा सकें। विश्वजीत राणे ने कहा, 'मैंने डॉक्टरों से कहा है कि अगर देश के किसी भी कोने से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने की जरूरत पड़े तो सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी। मरीजों को स्थिर करने के लिए जो भी बैकअप सिस्टम चाहिए, वो तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।'
राज्यपाल की अपील- गोवा को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए
इधर गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने भी रविवार को मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस हादसे को मानव कल्पना से परे बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में गोवा के लोगों को मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Telangana: 'आत्मसमर्पण के अलावा, माओवादी संगठन से नहीं होगी कोई बातचीत', केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का बयान
जरूरत पड़ने पर पीड़ितों की और मदद की जाएगी- राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा, 'जब हादसा हुआ, तब मैं केरल में था। जैसे ही खबर मिली, मैं तुरंत गोवा लौट आया और अस्पताल में घायलों से मिला।' उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि गोवा में ऐसा हादसा पहली बार हुआ है और सरकार इसकी जांच कर रही है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है और जरूरत पड़ने पर और मदद दी जाएगी।
राजस्व सचिव के नेतृत्व में बनी एक जांच समिति
राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए राजस्व सचिव संदीप जैक्स के नेतृत्व में एक समिति बनाई है, जो मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा, घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर स्नेहा गिट्टे और पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल का तबादला कर दिया गया ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन