{"_id":"60e578c28ebc3eccc45f4e3d","slug":"goa-government-will-give-lump-sum-amount-of-5000-rs-to-labours-who-lost-their-work-during-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी एकमुश्त 5,000 रुपये की मदद, राज्य सरकार का बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी एकमुश्त 5,000 रुपये की मदद, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
Wed, 07 Jul 2021 03:19 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:19 PM IST
सार
गोवा में जिन श्रमिकों ने कोविड 19 महामारी के चलते अपनी आजीविका खोई है, उन्हें राज्य सरकार की ओर 5,000 रुपये एकमुश्त राशि वित्तीय सहायता के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
गोवा मंत्रिमंडल ने बुधवार को असंगठित क्षेत्रों के ऐसे श्रमिकों को 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने की योजना को मंजूरी दी, जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते आजीविका खोनी पड़ी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस योजना के दायरे में 25 हजार से 30 हजार लोग शामिल होंगे, जिनकी आजीविका महामारी से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘एक साधारण फॉर्म भरने के बाद उन्हें 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस योजना में ऑटो-रिक्शा चालक, टैक्सी ऑपरेटर, विभिन्न पंचायतों में पंजीकृत संविदा कर्मचारी और राज्य समाज कल्याण विभाग के पारंपरिक व्यवसायों के तहत सूचीबद्ध कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन