फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa elections: Complaint against BJP leader Naik in alleged sex scandal ends, Congress alleges

Goa Elections 2022 : सेक्स स्कैंडल में भाजपा नेता नाईक के खिलाफ शिकायत का खात्मा, कांग्रेस ने लगाया था आरोप

Wed, 19 Jan 2022 10:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 Jan 2022 10:45 AM IST
सार

महिला थाने ने अमोनकर को पत्र लिखकर कहा है कि मामले में पीड़ित महिला से जवाब तलब किया गया था। महिला ने लिखित में शिकायत का खंडन किया है, इसलिए कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता। 

विज्ञापन
Goa elections: Complaint against BJP leader Naik in alleged sex scandal ends, Congress alleges
गोवा के पूर्व मंत्री मिलिंद नाईक - फोटो : social media

विस्तार

गोवा के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मिलिंद नाईक के खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई कथित सैक्स स्कैंडल की शिकायत का खात्मा हो गया है। पीड़ित महिला ने लिखित में आरोपों का खंडन किया है, इसलिए महिला थाने ने शिकायत का निपटारा कर दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता संकल्प अमोनकर ने मिलिंद नाईक के एक सेक्स स्कैंडल में शामिल होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का निपटारा करते हुए महिला थाने ने अमोनकर को पत्र लिखकर कहा है कि मामले में पीड़ित महिला से जवाब तलब किया गया था। महिला ने लिखित में शिकायत का खंडन किया है, इसलिए कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता। 
विज्ञापन


पिछले माह दिया था मंत्री पद से इस्तीफा
इस मामले के चलते पिछले माह नाईक को प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। मिलिंद नाईक दक्षिण गोवा के मोरमुगाओ के विधायक हैं। वे पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट भी रहे थे। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने नाईक पर यौन शोषण के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। इसके बाद दिसंबर 2021 में नाईक ने इस्तीफा दे दिया था। सीएम सांवत ने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने के लिए नाईक ने इस्तीफा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में गरमा सकता है मामला
इस बीच महिला थाने द्वारा शिकायत का खात्मा करने के बाद यह मामला गोवा विधानसभा चुनाव में फिर गरमा सकता है। 35 साल की महिला ने जनवरी 2017 में तत्कालीन मंत्री मिलिंद नाईक के अलावा 14 लोगों के खिलाफ मोरमुगांव थाने में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। महिला के मुताबिक, उसका उत्पीड़न किया गया और उसे धमकाया भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed