{"_id":"61e7c69bedc1206bba62cf93","slug":"goa-election-2022-who-is-amit-palekar-aap-cm-candidate-in-goa-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में आप का मुख्यमंत्री चेहरा: मां सरपंच थीं, खुद नामी वकील, भूख हड़ताल से गोवा सरकार को हिला चुके, जानिए अमित पालेकर के बारे में सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में आप का मुख्यमंत्री चेहरा: मां सरपंच थीं, खुद नामी वकील, भूख हड़ताल से गोवा सरकार को हिला चुके, जानिए अमित पालेकर के बारे में सबकुछ
Wed, 19 Jan 2022 03:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:01 PM IST
सार
गोवा में आम आदमी पार्टी ने अमित पालेकर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल ने पणजी में बुधवार को इस बात का ऐलान किया। पालेकर भंडारी समाज से हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।
विज्ञापन
गोवा में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार अमित पालेकर और अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने अमित पालेकर को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके गोवा में बड़ा दांव खेला है। अमित भंडारी समाज से आते हैं। गोवा में भंडारी समाज की 35% आबादी है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार भंडारी समाज का जिक्र किया। बोले, 'गोवा में एक बहुत बड़ा समाज का हिस्सा है भंडारी समाज। 30-35 से लेकर 40 प्रतिशत लोग हैं। 1961 में गोवा आजाद हुआ था। तब से लेकर आज तक साठ साल में इस समाज से एक आदमी ढाई साल के लिए सीएम बना था। हमने कहा कि हम भंडारी समाज से सीएम चेहरा देंगे।'
केजरीवाल ने आगे कहा, 'कुछ पार्टियों ने हम पर आरोप लगाया कि हम जाति की राजनीति कर रहे हैं। भंडारी समाज के किसी चेहरे को उन पार्टियों ने सीएम नहीं बनाया। इस समाज के लोगों ने खून-पसीने से गोवा की तरक्की में योगदान दिया। अभी तक गोवा में एक बहुत बड़ा समाज का हिस्सा है, भंडारी समाज, उनके मन में इंजस्टिस की फिलिंग है।'
विज्ञापन
कौन हैं अमित पालेकर?
अमित पालेकर गोवा में काफी प्रसिद्ध हैं। पेशे से वकील हैं लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी उनकी काफी पहचान है। वह हमेशा से भ्रष्टाचार का मसला उठाते रहे हैं। पालेकर लंबे समय से गोवा के सांता क्रूज इलाके में सक्रिय हैं। यूं तो 2017 से ही वह आम आदमी पार्टी से जुड़े, लेकिन उनके लिए राजनीति नई नहीं हैं। उनकी मां दस साल तक सरपंच रह चुकी हैं।
अमित पालेकर ने कोरोनाकाल में लोगों की खूब मदद की। जब पूरे देश के अस्पतालों में बेड का संकट था, तब पालेकर ने अपने पास से एक स्थानीय अस्पताल को 135 बेड दान किए थे। मरीजों को इलाज दिलाने के अलावा, लॉकडाउन में सफर कर रहे परिवारों की मदद भी की थी।
भूख हड़ताल से सरकार को हिला दिया
पिछले दिनों गोवा में अमित पालेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंग्ले के खिलाफ भूख हड़ताल की थी। उनके इस कदम से गोवा की सरकार भी सकते में आ गई। सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा और विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। अमित के भूख हड़ताल के दौरान अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे थे।