{"_id":"61a6f29574d2ba0ec618f2b8","slug":"goa-election-2022-goa-forward-party-congress-alliance-vijay-sardesai-meets-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन तय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुआ फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन तय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुआ फैसला
Wed, 01 Dec 2021 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Dec 2021 09:27 AM IST
सार
गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस और जीएफपी के बीच पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस और जीएफपी के बीच गठबंधन
- फोटो : Twitter@ inc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के आवास पर हुई मुलाकात
जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने अपनी पार्टी के सहयोगी विनोद पालेकर के साथ मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी को अपना समर्थन दिया। बैठक में निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सरदेसाई ने कहा कि राहुल गांधी से मिलकर हमने कांग्रेस के साथ एकजुट होने और गठबंधन करने का फैसला किया है। जो हमें लगता है कि टीम गोवा है जिसे राज्य अब गोवा को बचाने की तलाश में था। टीम गोवा का मतलब उन सभी की एकता है जो गंभीरता से गोवा से बीजेपी को बाहर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को एक साथ आने की जरूरत है, अपने दम पर लड़ने की नहीं, स्वतंत्र रूप से और गैर-भाजपा वोटों को विभाजित करने की। इसलिए, हमने राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेतृत्व में एक साथ आने का फैसला किया है ताकि यह देखा जा सके कि गोवा 2022 में एक बदलाव देखता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बैठक के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि गोवा में भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई और विनोद पालेकर और निर्दलीय विधायक श्री प्रसाद गांवकर ने राहुल गांधी को अपना पूरा समर्थन दिया है।
कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने दी प्रतिक्रिया
उधर कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव में उतरने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में सीटे बंटवारे पर भी निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां गोवा को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराना चाहती हैं।