फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant says Arvind Kejriwal is a copy master in his promise of free pilgrimage assembly election 2022

गोवा: केजरीवाल ने किया मुफ्त तीर्थयात्रा का वादा, मुख्यमंत्री सावंत ने बताया 'कॉपी मास्टर'

Wed, 03 Nov 2021 04:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर गोवा में अरविंद केजरीवाल के एक दावे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बुधवार को भड़के हुए दिखे। उन्होंने केजरीवाल के वादे को अपनी योजना बताते हुए उन्हें नकल करने वाला बता दिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant says Arvind Kejriwal is a copy master in his promise of free pilgrimage assembly election 2022
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए प्रदेश में कई पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इनमें दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) भी प्रमुख दावेदार है। पार्टी की ओर से कई चुनावी वादे किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी गोवा की जनता से एक वादा किया है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन्हें निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने पर राज्य में मुफ्त तीर्थयात्रा का वादा किया है, जिसे सावंत ने अपनी योजना बताया है। इसे लेकर सावंत ने कहा, 'मैंने इसका (मुफ्त तीर्थयात्रा) एलान अपने बजट में किया था और मेरी इस योजना को अधिसूचित भी किया जा चुका है। इसका पंजीकरण भी शुरू हो गया है। वह (केजरीवाल) मेरी योजना की नकल कर रहे हैं। वह इसके आदी हैं। वह एक 'कॉपी मास्टर' हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed