फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa church slams nda government, says BJP rule is like to Nazi regime

गोवा के चर्च ने कहा- भाजपा का शासन नाजियों की तरह, इससे अच्छी भ्रष्टाचारी सरकार

Fri, 18 Aug 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
goa church slams nda government, says BJP rule is like to Nazi regime
चर्च

गोवा के एक चर्च ने अपनी मैगजीन में  देश और राज्य में मौजूद भाजपा सरकार को  नाजियों के समान बताया। इसके साथ ही मैगजीन में कहा गया है कि वर्तमान सरकार से अच्छी तो देश में भ्रष्टाचारी सरकार है, जो लोगों को उनकी इच्छा के अनुरुप जीने तो देती है।  

विज्ञापन


पढ़ें- क्या गोवा में बीफ खाने वालों को फांसी देगी भाजपाः शिवसेना
विज्ञापन


गोवा के सबसे बड़े चर्च की मैगजीन में छपे इस लेख में कहा गया है देश के अंदर इस वक्त संवैधानिक प्रलय की स्थिति बन गई है।  इस मैगजीन में गोवा के वोटर्स से अपील की गई है कि वो सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोट दें ताकि फासिस्टवादी ताकतों को देश में बढ़ने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बीजेपी के 'सहयोगी' शिवसेना का निशाना, कहा-गोवा में बनाया गया भ्रष्ट गठबंधन

पणजी में रहने वाले वकील डॉ, एफई नोरोनहा द्वारा लिखित यह आर्टिकल रेनोवाकाओ मैगजीन में पब्लिश हुआ है। इस मैगजीन को गोवा और दमन के ऑर्कबिशप छापते हैं। 


पर्रिकर पर साधा निशाना
मैगजीन ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर भी निशाना साधा है। मैगजीन में कहा गया है कि वो ऐसे लोगों को कतई वोट न दें जो राज्य के हित में फैसले नहीं ले सकते हैं और राष्ट्रवादी फासिस्ट ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं।

2012 में हर किसी ने करप्शन मुक्त गोवा के बारे में सोचा था और यह 2014 तक चला था। लेकिन अब इस वक्त भारत में जो कुछ हो रहा है वो काफी खराब है। भ्रष्टाचार गंदा होता है, सांप्रदायिक खराब है लेकिन फासिस्ट होना इन दोनों से भी बदतर है। 

मैगजीन में कहा गया है कि ऐसे माहौल में देश में भ्रष्टाचारी सरकार होना ज्यादा अच्छा है, क्योंकि यह नाजियों से तो बचाएगा। व्यक्ति की स्वतंत्रता, डेमोक्रेसी और सेक्युलर होना भष्टाचार से ज्यादा अच्छा है, लेकिन देश में जो माहौल चल रहा है, उससे भ्रष्टाचारी सरकार होना ज्यादा सही है, क्योंकि यह लोगों को बोलने, खाने-पीने और जीने की आजादी तो देता है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed